Published : Oct 08, 2016 02:57 pm IST, Updated : Oct 08, 2016 02:57 pm IST
1/10
लैंड रोवर ने अपनी बेहद लोकप्रिय डिस्कवरी SUV का अपडेटेड वर्जन दुनिया के सामने पेश कर दिया है। आइए, तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि नई डिस्कवरी में क्या है खास... (तस्वीरें landrover.in से साभार)
2/10
इस एसयूवी को 2016 के पेरिस मोटर शो में पहली बार दिखाया गया। नई डिस्कवरी को बिल्कुल नए प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है, और इसमें पहली बार 4-सिलिंडर डीजल इंजन भी दिया गया है।
3/10
यह SUV पेट्रोल और डीजल, दोनों तरह के इंजन ऑप्शंस में आती है। गाड़़ी में 3.0-लीटर का टीडी6 डीजल इंजन और 3.0-लीटर का एसआई6 पेट्रोल इंजन दिया गया है।
4/10
नई लैंड रोवर डिस्कवरी का इंटीरियर भी काफी शानदार है। इस गाड़ी में 7 लोगों के बैठने की जगह दी गई है। गाड़ी में अच्छा-खासा बूट स्पेस भी दिया गया है।
5/10
नई डिस्कवरी के डीजल इंजन से जहां 190केडब्ल्यू की पावर और 600एनएम तक टॉर्क मिलता है, वहीं इसके पेट्रोल इंजन से 250केडब्ल्यू तक की ताकत और 450एनएम तक टॉर्क जेनरेट होता है।
6/10
लैंडर रोवर की नई डिस्कवरी के दोनों इंजनों को 8-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। नई डिस्कवरी के डीजल मॉडल की मैक्सिम स्पीड 209 किमी/घंटा और पेट्रेल मॉडल की 215 किमी/घंटा है।
7/10
इस गाड़ी को पिछली डिस्कवरी के मुकाबले लगभग 14 सेंटीमीटर बड़ा बनाया गया है। नई डिस्कवरी की लंबाई 4,970एमएम, चौड़ाई 900एमएम और ऊंचाई 1,888एमएम है।
8/10
इस बार गाड़ी के मॉडल को पहले से ज्यादा सॉफिस्टिकेटेड बनाने की कोशिश की गई है और एक हद तक यह कोशिश रंग भी लाई है। नई डिजाइन की वजह से यह आपको काफी कुछ डिस्कवरी स्पोर्ट के करीब लगेगी।
9/10
लैंड रोवर की नई डिस्कवरी में पैसेंजर्स के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इस SUV में 25.4 सेंटीमीटर की टचस्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल ऑडियो ब्रॉडकास्ट रेडियो और ट्विन यूएसबी शॉकेट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
10/10
तो बताइए, आपको कैसी लगी लैंड रोवर की यह नई धमाकेदार SUV?