1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. Photos: एक किलो सोना, दो किलो चांदी, लाखों रुपये कैश, घूसखोर जूनियर असिस्टेंट के घर से बरामद हुआ खजाना

Photos: एक किलो सोना, दो किलो चांदी, लाखों रुपये कैश, घूसखोर जूनियर असिस्टेंट के घर से बरामद हुआ खजाना

Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Kajal Kumari
Published : Feb 13, 2026 02:40 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 02:40 pm IST
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान (ACB) ने पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आज तड़के एक साथ 5 ठिकानों पर छापेमारी की है।
1/6 Image Source : reporter
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान (ACB) ने पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आज तड़के एक साथ 5 ठिकानों पर छापेमारी की है।
 सर्च के दौरान लाखों की अवैध संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें 1 किलो से अधिक सोना और 2 किलो चांदी सहित रुपयों का पहाड़ बरामद हुआ है।
2/6 Image Source : reporter
सर्च के दौरान लाखों की अवैध संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें 1 किलो से अधिक सोना और 2 किलो चांदी सहित रुपयों का पहाड़ बरामद हुआ है।
घूसखोर जुनियर असिस्टेंट के घर पड़ी रेड में उसके बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान, गांव पुनरासर में एक लग्जरी मकान और करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि का खुलासा हुआ है।
3/6 Image Source : reporter
घूसखोर जुनियर असिस्टेंट के घर पड़ी रेड में उसके बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान, गांव पुनरासर में एक लग्जरी मकान और करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि का खुलासा हुआ है।
ACB को मिली गोपनीय शिकायत के सत्यापन में सामने आया कि आरोपी ने अपनी वैध आय से करीब 938 प्रतिशत अधिक परिसंपत्तियां अर्जित की हैं। इसके बाद मामला दर्ज कर बीकानेर और फलोदी में एक साथ कार्रवाई की गई।
4/6 Image Source : reporter
ACB को मिली गोपनीय शिकायत के सत्यापन में सामने आया कि आरोपी ने अपनी वैध आय से करीब 938 प्रतिशत अधिक परिसंपत्तियां अर्जित की हैं। इसके बाद मामला दर्ज कर बीकानेर और फलोदी में एक साथ कार्रवाई की गई।
कार्रवाई बीकानेर शहर के कई ठिकानों के साथ-साथ गांव पुनरासर और ग्राम पंचायत कानासर (पंचायत समिति बाप, फलोदी) में की गई। पूरी कार्रवाई उपमहानिरीक्षक स्तर की निगरानी में की गई।
5/6 Image Source : reporter
कार्रवाई बीकानेर शहर के कई ठिकानों के साथ-साथ गांव पुनरासर और ग्राम पंचायत कानासर (पंचायत समिति बाप, फलोदी) में की गई। पूरी कार्रवाई उपमहानिरीक्षक स्तर की निगरानी में की गई।
ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीकों से करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। मामले में विस्तृत जांच जारी है और आय-व्यय का पूरा हिसाब खंगाला जा रहा है।
6/6 Image Source : reporter

Advertisement