Published : Jun 12, 2025 08:35 pm IST, Updated : Jun 12, 2025 08:51 pm IST
1/5Image Source : IndiaTV
दिल दहला देने वाला विमान हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ, जो सिविल हॉस्पिटल के पास है। फ्लाइट टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गई, फिर जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद विमान आग की लपटों में घिर गया और घनी आबादी वाले इलाके में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल के हॉस्टल एवं आवासीय क्वार्टरों से टकरा गया। विमान का एक हिस्सा पांच मंजिला इमारत से बाहर निकला हुआ था। विमान हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के मेस की तस्वीरें सामने आई हैं। उन तस्वीरों को देखिए...
2/5Image Source : IndiaTV
अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक ऑफ करते ही एयर इंडिया का पैसेंजर प्लेन 625 फीट की ऊंचाई से गिर गया।
3/5Image Source : IndiaTV
विमान में 242 यात्री सवार थे। इनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर भी शामिल थे। इनमें से सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है। प्लेन क्रैश में जिंदा बचे 40 वर्षीय शख्स रमेश विश्वास कुमार, ब्रिटिश नागरिक हैं, जो विमान में 11A सीट पर बैठे थे।
4/5Image Source : IndiaTV
इस प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे और उनकी भी मौत हो गई है।
5/5Image Source : IndiaTV
एयर इंडिया का ये विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, तभी ये भीषण हादसा हुआ।