Published : Nov 07, 2024 10:50 pm IST, Updated : Nov 07, 2024 10:57 pm IST
1/12Image Source : pti
बिहार-झारखंड समेत पूरे देश में श्रद्धालुओं ने गुरुवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो जाएगा। नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, आतिशी, हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने छठ पूजा की रस्में निभाई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में छठ पूजा की रस्में निभाईं।
2/12Image Source : pti
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पटना में घाटों पर छठ उत्सव देखने के लिए गंगा नदी में स्टीमर की सवारी की। नड्डा राज्य के सबसे लोकप्रिय त्योहार छठ पूजा देखने के लिए दोपहर में यहां पहुंचे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और राजग के अन्य नेता भी स्टीमर की सवारी के दौरान कुमार और नड्डा के साथ मौजूद थे। नीतीश कुमार ने छठ पूजा में हिस्सा लिया और अपने सरकारी आवास पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ स्टीमर की सवारी की।
3/12Image Source : ANI
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी पटना में गंगा घाट पर पहुंचे। लालू यादव ने छठ पूजा पर कहा कि हम भगवान सूर्य की पूजा करते हैं। डूबते सूर्य की पूजा की जाती है। लाखों लोग इसे मनाने के लिए गंगा घाट के किनारे आते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को बधाई भी।
4/12Image Source : X@RJDforIndia
इससे पहले लालू यादव ने छठी मैया का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान तेजस्वी यादव और मीसा भारती समेत उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
5/12Image Source : pti
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में छठ पूजा की। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने राज्य के लोगों के सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
6/12Image Source : pti
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के डोई घाट पर छठ पूजा समारोह के तहत संध्या पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि आप सभी को बंगाल सरकार और बंगाल वासियों की ओर से छठ पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हर साल यहां छठ पूजा होती है।
7/12Image Source : pti
एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन ने गोरखपुर में छठ पूजा की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को छठ पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। छठ मईया की सब पर कृपा बनी रहे। पूरे विश्व में भोजपुरिया समाज को हम छठ की शुभकामनाएं देते हैं। प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर उन्होंने कहा कि उनकी कमी बहुत खलेगी... उन्होंने पैसे कमाने के लिए कभी ऐसे-वैसे गीत नहीं गाए। उन्होंने हमेशा भोजपुरी संस्कृति की रक्षा करते हुए अपनी गरिमा बनाए रखी। उनका चेहरा और उनकी आवाज भोजपुरिया समाज से कभी दूर नहीं होगी।
8/12Image Source : pti
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने छठ पूजा के तीसरे दिन छठ पूजा की रस्में निभाईं। उन्होंने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
9/12Image Source : pti
आतिशी ने छठ पूजा के लिए आई महिला श्रद्धालुओं के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने लोगों को छठ पूजा की बधाई भी दी। बता दें कि दिल्ली में आज यमुना घाट और अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
10/12Image Source : pti
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छठ पूजा के तीसरे दिन छठ पूजा की रस्में निभाईं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि छठी मईया आप सभी को ढेर सारी खुशियां, आशीर्वाद दें। मैं अभी अपनी विधानसभा में छठी मईया की पूजा करने आया था। मैंने सबके साथ पूजा की। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में 1000 से ज्यादा जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया है। हमारी सरकार बनने से पहले 200-250 जगहों पर इसका आयोजन होता था। लेकिन जनता की सुविधा के लिए हमने दिल्ली में कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया है और मुझे बहुत खुशी है।
11/12Image Source : X@ManojTiwariMP
भोजपुरी एक्टर-सिंगर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी दिल्ली में छठ पूजा की। उन्होंने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। इस असवर पर उन्होंने लोगों को बधाई दी। मनोज तिवारी ने एक्स पर कहा कि इस साल मेरी मां की देखरेख में पत्नी छठ पूजा कर रही हैं।
12/12Image Source : pti
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में छठ पूजा की रस्में निभाईं। सीएम योगी ने प्रदेश के लोगों के लिए छठ मइया से प्रार्थना की। सीएम ने प्रदेश के सभी लोगों को छठ पूजा की बधाई भी दी।