Published : Sep 28, 2025 12:42 pm IST, Updated : Sep 28, 2025 02:00 pm IST
1/8Image Source : Reporter Input
दिल्ली भाजपा का नया कार्यालय भवन बनकर तैयार हो चुका है। पीएम मोदी सोमवार को इसका उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। दिल्ली बीजेपी का कार्यालय बेहद शानदार तरीके से बनाया गया है और ये बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में बिलकुल करीब है।
2/8Image Source : Reporter Input
अब तक दिल्ली बीजेपी का ऑफिस पंत मार्ग पर चल रहा था। दिल्ली बीजेपी का नया दफ्तर 825 वर्ग मीटर प्लॉट पर बना है और कुल 30,000 वर्ग फीट निर्मित क्षेत्रफल में फैला है। इसमें पांच मंजिला इमारत और वाहन पार्किंग के लिए दो बेसमेंट की भी व्यवस्था है। कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।
3/8Image Source : Reporter Input
दिल्ली भाजपा वर्तमान में लुटियन्स दिल्ली स्थित पंडित पंत मार्ग पर गुरुद्वारा रकाबगंज के पास एक बंगले में स्थित मुख्यालय से कार्य कर रही है। भाजपा नेताओं ने बताया कि नए पार्टी कार्यालय में दक्षिण भारतीय वास्तुकला के तत्व समाहित हैं, जिसमें प्रवेश द्वार और अग्रभाग पर ऊंचे स्तंभ हैं। कुल 825 वर्ग मीटर के भूखंड पर फैली इस इमारत का क्षेत्रफल 30,000 वर्ग फुट है, जिसमें अग्रभाग, प्रवेश द्वार और स्तंभ शामिल हैं।
4/8Image Source : Reporter Input
इस ऑफिस को पर्यावरण के अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया गया है। भाजपा नेता ने बताया कि इस भवन में वाहन पार्किंग के लिए दो तलघर होंगे। भूतल पर एक कॉन्फ्रेंस रूम, स्वागत कक्ष और कैंटीन होगी, जबकि पहली मंजिल पर 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक सभागार होगा। उन्होंने आगे कहा, "नए भवन से पंत मार्ग कार्यालय में विभिन्न संगठनों और पार्टी सांसदों के लिए कार्यालयों की व्यवस्था से संबंधित समस्या का समाधान हो जाएगा।"
5/8Image Source : Reporter Input
भाजपा की दिल्ली इकाई के विभिन्न प्रकोष्ठों और कर्मचारियों के कार्यालय दूसरी मंजिल पर होंगे, जबकि तीसरी मंजिल पर पार्टी उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों के कार्यालय होंगे। उन्होंने बताया कि सबसे ऊपरी मंजिल पर भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) के कार्यालय होंगे, साथ ही दिल्ली के सांसदों और प्रदेश इकाई के प्रभारियों के लिए कमरे होंगे।
6/8Image Source : Reporter Input
दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नये कार्यालय के पास लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क सुधार और सौंदर्यीकरण का काम मई के महीने में किया था। इसकी लागत 2.23 करोड़ रुपये है, जिसमें सिविल और बिजली संबंधी कार्य शामिल हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई का कार्यालय लुटियंस दिल्ली में पंडित पंत मार्ग पर एक बंगले में स्थित है, जिसे अब डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय के पास ही स्थानांतरित किया जा रहा है। भाजपा की दिल्ली इकाई के नए भव्य कार्यालय का निर्माण 2023 में शुरू हुआ था।
7/8Image Source : PTI
भाजपा के बहुमंजिला कार्यालय में मौजूदा कार्यालय से ज्यादा जगह होगी, ताकि ज्यादा लोग और पार्टी पदाधिकारी बैठ सकें। इसमें बेसमेंट पार्किंग, कॉन्फ्रेंस कक्ष और बैठक कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया, "फिलहाल प्रदेश कार्यालय हमारी जरूरतों के हिसाब से बहुत छोटा है और वाहनों की पार्किंग के लिए बहुत कम जगह है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए नए कार्यालय का निर्माण कराया गया है।"
8/8Image Source : PTI
नया कार्यालय बनने के बाद लोक निर्माण विभाग ने योजना के अनुसार क्षेत्र को साफ किया और सड़क की मरम्मत की। पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि भाजपा की दिल्ली इकाई के नये कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग की हालत खराब थी। सड़क पर समुचित प्रकाश व्यवस्था की गई है। नई एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं और सड़क पर मार्किंग और पेंटिंग का काम किया गया है।