बीमार पिता अस्पताल में अकेले, हंसता-खेलता पूरा परिवार होटल फ्लोरिश में जलकर खत्म; CA विवेक अग्रवाल की दर्दनाक कहानी
बीमार पिता अस्पताल में अकेले, हंसता-खेलता पूरा परिवार होटल फ्लोरिश में जलकर खत्म; CA विवेक अग्रवाल की दर्दनाक कहानी
मालवीय नगर के होटल में हुए भीषण अग्निकांड ने गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल के पूरे परिवार को लील लिया। अपने बीमार पिता का हाल जानने दिल्ली आए विवेक, उनकी पत्नी, 2 बच्चियां और दो रिश्तेदारों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
Published : Jun 04, 2026 01:21 pm IST, Updated : Jun 04, 2026 01:29 pm IST
1/9Image Source : pti/reporter input
कल दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिश स्टे में आग लग गई जिसके बाद होटल में ठहरे लोग उसी के अंदर कैद हो गए क्योंकि डिजिटल लॉक खुला ही नहीं। 21 लोग इस भीषण अग्निकांड में झुलस कर मर गए। मरने वाले 21 लोगों में से ग्यारह लोग विदेशी हैं। 10 भारतीयों की भी जान इस अग्निकांड में चली गई है।
2/9Image Source : reporter input
इस भीषण अग्निकांड ने गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल के पूरे परिवार को लील लिया। अपने बीमार पिता का हाल जानने दिल्ली आए विवेक, उनकी पत्नी, 2 बच्चियां और दो रिश्तेदारों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
3/9Image Source : reporter input
गुरुग्राम के सेक्टर-46 निवासी CA विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी, दो मासूम बच्चियों और दो करीबी रिश्तेदारों (मौसा-मौसी) की होटल फ्लॉरिश में झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई।
4/9Image Source : reporter input
विवेक अग्रवाल के पिता गंभीर रूप से बीमार हैं। दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पिता का हालचाल जानने के लिए विवेक अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ दिल्ली आए थे।
5/9Image Source : reporter input
विवेक के मौसा-मौसी भी उनके पिता की सेहत जानने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। अस्पताल में रुकने के बाद यह पूरा परिवार बुधवार सुबह नाश्ता करने के लिए पास ही स्थित होटल फ्लोरिश के रेस्टोरेंट में गया था, लेकिन यह उनकी आखिरी सुबह साबित हुई।
6/9Image Source : reporter input
विवेक अग्रवाल की पत्नी मिसेज इंडिया रह चुकी है। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद पूरे परिवार के शव गुरुग्राम लाए जाएंगे। पड़ोसी और रिश्तेदार मिलकर अंतिम संस्कार करेंगे।
7/9Image Source : pti
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल के मालिक लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब होटल के मैनेजर जय मिश्रा की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
8/9Image Source : pti
शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल The Flourish Stay होटल के मालिक ने केवल चाय की दुकान के लिए Tatkal Licence अप्लाई किया था, उसके बाद इसे Bed एंड Breakfast कैटेगरी में केवल 6 कमरों की मंजूरी मिली थी लेकिन यहां पर कुल 26 कमरे चल रहे थे।
9/9Image Source : pti
पैसे कमाने की भूख में होटल के मालिक ने तमाम नियमों कानूनों को किनारे कर दिया और बेसमेंट में भी रूम बना डाले थे।