एक के बाद एक मंजिलें चपेट में, इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में लगी भयंकर आग की चौंकाने वाली तस्वीरें
एक के बाद एक मंजिलें चपेट में, इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में लगी भयंकर आग की चौंकाने वाली तस्वीरें
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 11वीं मंजिल पर सुबह करीब 8:50 बजे आग लगी, जो तेजी से फैलकर कई अन्य मंजिलों के फ्लैटों तक पहुंच गई।
Published : Apr 29, 2026 02:46 pm IST, Updated : Apr 29, 2026 02:46 pm IST
1/8Image Source : reporter input
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 11वीं मंजिल पर सुबह करीब 8:50 बजे आग लगी, जो तेजी से फैलकर कई अन्य मंजिलों के फ्लैटों तक पहुंच गई।
2/8Image Source : reporter input
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की नौवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी थी जो 13वीं मंजिल तक फैल गई। इसमें 8 फ्लैट प्रभावित हुए। इनमें रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
3/8Image Source : pti
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और गाजियाबाद पुलिस आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट को मौके पर मौजूद रहने और राहत कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया।
4/8Image Source : pti
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। समय रहते 450 लोगों को टावर से बाहर निकाला गया।
5/8Image Source : pti
टावर में फंसे कई निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल थे, जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। अग्निशमन कर्मियों ने उन्हें स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकाला।
6/8Image Source : pti
आग पर काबू पाने के लिए 17 अग्निशमन गाड़ियां, दो हाइड्रोलिक क्रेन और लगभग 70 अग्निशमन कर्मियों को तैनात किया गया था।
7/8Image Source : reporter input
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी इस आग का धुआं देखा गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
8/8Image Source : pti
सुबह करीब 11.30 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था और घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चल रहा था। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।