दुनिया में सबसे ज्यादा कैंसर के मरीजों वाले देशों की लिस्ट, भारत की क्या है रैंक?
दुनिया में सबसे ज्यादा कैंसर के मरीजों वाले देशों की लिस्ट, भारत की क्या है रैंक?
भारत में कैंसर के कितने मरीज हैं और साल 2040 तक मरीजों की संख्या कितनी होगी, इस बारे में गुरुवार को सरकार ने राज्यसभा में जानकारी दी है। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि दुनिया में सबसे ज्यादा कैंसर केस वाले 3 देश कौन से हैं।
Published : Dec 18, 2025 10:48 pm IST, Updated : Dec 19, 2025 09:47 pm IST
1/10Image Source : PEXELS
दुनियाभर में कैंसर की बीमारी के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। भारत में बड़ी संख्या में कैंसर के केस देखने को मिलते हैं। अब कैंसर के मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा हुई है। राज्यसभा में देश में कैंसर के मामले के बारे में चौंकाने वाली जानकारियां दी गई हैं।
2/10Image Source : PEXELS
सरकार ने राज्यसभा में बताया है कि पूरी दुनिया में कैंसर के मामले बढ़े हैं। वैश्विक आंकड़ो को देखा जाए तो हर साल दुनिया में दो करोड़ कैंसर के रोगी होते हैं, यानी हर साल करीब दो करोड़ कैंसर के मरीज।
3/10Image Source : PEXELS
सरकार ने जानकारी दी है कि दुनियाभर में कैंसर के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। भारत में वर्तमान में लगभग 14 से 15 लाख, यानी करीब 15 लाख कैंसर के मामले मौजूद हैं।
4/10Image Source : PEXELS
सरकार ने राज्यसभा में ये भी जानकारी दी है कि साल 2040 तक भारत में कैंसर के मामलों का आंकड़ा बढ़कर लगभग 20 लाख होने का अनुमान है।
5/10Image Source : PEXELS
गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया है कि भारत ने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के इलाज के लिए पहली बार एचपीवी वैक्सीन को डेवलप किया है। सरकार काफी किफायती दर पर या मुफ्त में भी बड़ी आबादी तक इस वैक्सीन को उपलब्ध कराने के लिए काम में लगी हुई है।
6/10Image Source : PEXELS
मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत सरकार ने देश के करीब-करीब हर जिले में स्थित जिला अस्पतालों में कैंसर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने बताया है कि भारत में कैंसर की प्रकृति भी अलग-अलग होती है।
7/10Image Source : PEXELS
मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत में 70 फीसदी जनसंख्या 40 साल से कम आयु की है। हालांकि, एक सच ये भी है कि भारत में 60 साल और उससे ज्यादा उम्र आयु के लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, और इससे रोगों का बोझ भी बढ़ता है।
8/10Image Source : PEXELS
मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया है कि कैंसर समेत कई बीमारियां जो पहले जीवन के उतरार्द्ध के दशक में होती थी, वह अब शुरुआत के दशकों में भी हो रही हैं। यानी जो कैंसर पहले ज्यादा उम्र में होता था अब वह कम आयु में भी हो सकता है।
9/10Image Source : PEXELS
कैंसर के मामलों में दुनिया में अमेरिका दूसरे नंबर पर है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि साल 2025 में अमेरिका में कैंसर के नए मामले 2,041,910 और इससे 618,120 मौतें होने का अनुमान है।
10/10Image Source : PEXELS
कैंसर के केस के मामले में चीन दुनिया में पहले नंबर पर है। साल 2022 की रिपोर्ट बताती है कि चीन में करीब 4,824,703 नए कैंसर के मामले मिले और 2,574,176 कैंसर से संबंधित मौतें दर्ज की गईं। (इनपुट: भाषा)