Published : Aug 28, 2025 09:59 am IST, Updated : Aug 28, 2025 10:11 am IST
1/10Image Source : PTI
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर अनंतनाग, जम्मू और श्रीनगर में देखा जा रहा है। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। इसकी वजह से कई घर और दुकानें पानी में डूब गई हैं। यह तस्वीर अनंतनाग की है। यहां भारी बारिश के बाद जलभराव वाले इलाके में लोग फंस गए हैं।
2/10Image Source : PTI
अनंतनाग में बाढ़ का पानी रोड पर आ गया है। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
3/10Image Source : PTI
श्रीनगर में बाढ़ में फंसी बुजुर्ग महिला को सुरक्षाकर्मियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यहां कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है।
4/10Image Source : PTI
जम्मू में भारी बारिश के कारण तवी नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच एक पुल का एक हिस्सा बह जाने के बाद मलबे के बीच क्षतिग्रस्त कार पड़ी है।
5/10Image Source : PTI
अनंतनाग में बाढ़ के पानी में कोर्ट परिसर भी डूब गया है। जिला जज ताहिर खुर्शीद रैना अनंतनाग कोर्ट में नाव से पहुंचे।
6/10Image Source : PTI
जम्मू में तवी नदी के पास भारी बारिश से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मलबे में कई वाहन फंस गए हैं। ये सारे वाहन बहकर यहां तक पहुंचे हैं।
7/10Image Source : PTI
श्रीनगर में भारी बारिश के बाद रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। नाव से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। बारिश के बाद संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई, जिनमें से अधिकतर लोग वो हैं, जो वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए थे।
8/10Image Source : PTI
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में कुर्सू, राजबाग, बेमिना और सेकिदाफर के रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है, जबकि मुख्य अनंतनाग शहर के अधिकतर स्थानों पर भी बाढ़ का पानी रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में घुस गया है, जिससे बाजार जलमग्न हो गए हैं।
9/10Image Source : PTI
जम्मू के भगवती नगर में लगातार बारिश के बाद चौथे तवी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहन फंसे। वहीं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा।
10/10Image Source : PTI
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को शहर का व्यापक दौरा किया और भारी मानसूनी बारिश और जम्मू क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को भगवती नगर में फोर्थ तवी ब्रिज, पुराने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित साइंस कॉलेज, हरि सिंह पार्क और जम्मू के गुज्जर नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।