हीरों की नीलामी में करोड़पति बना मजदूर, 32.80 कैरेट हीरा 2.21 करोड़ में बिका
हीरों की नीलामी में करोड़पति बना मजदूर, 32.80 कैरेट हीरा 2.21 करोड़ में बिका
हीरों की नगरी पन्ना में तीन दिवसीय नीलामी में उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों के मेला में करोड़ों के हीरे बिके हैं। यह मेला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। तीन दिन की नीलामी में कुल 66 ट्रे के माध्यम से 227 नग हीरे नीलामी में रखे गए थे, जिनका वजन 300.13 कैरेट था।
Published : Dec 07, 2024 10:58 am IST, Updated : Dec 07, 2024 10:58 am IST
1/10Image Source : India TV
मध्य प्रदेश के पन्ना में तीन दिवसीय हीरा मेले ने एक मजदूर को करोड़पति बना दिया। इसमें आकर्षण का केंद्र 32.80 कैरेट हीरा रहा, जो 2.21 करोड़ (22172800) में बिका। हीरा मेला की खुली बोली में पन्ना के हीरा व्यापारी सतेंद्र जड़िया ने अधिकतम कीमत लगाकर यह खरीदा।
2/10Image Source : India TV
हीरों की नगरी पन्ना में तीन दिवसीय नीलामी में उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों के मेला में करोड़ों के हीरे बिके हैं। यह मेला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। तीन दिन की नीलामी में कुल 66 ट्रे के माध्यम से 227 नग हीरे नीलामी में रखे गए थे, जिनका वजन 300.13 कैरेट था।
3/10Image Source : India TV
तीनों दिनों की नीलामी में 46 ट्रे के 86 नग हीरे नीलाम हुए। 230.81 कैरेट वजन के हीरे 5 करोड़ 38 लाख 62 हजार 233 की कीमत में बिके हैं। हीरों की खुली बोली में कई व्यापारियों ने अलग-अलग रेट माध्यम से हीरों की बोली लगाकर हीरों को खरीदा है।
4/10Image Source : India TV
तीसरे दिन नीलामी में आकर्षण का केंद्र 32.80 कैरेट आज पन्ना के इतिहास का सबसे प्रति कैरेट के हिसाब से महंगा हीरा बिका है। नीलामी में करोड़ों के हीरे नीलाम हुए। हीरा और मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे कुछ 32.80, 19.44 ,16.10 , कैरेट के जेम्स हीरे अच्छे रेट में बिके हैं।
5/10Image Source : India TV
हीरो के लिए प्रसिद्ध पन्ना जिला अच्छी जेम क्वालिटी के हीरे के लिए जाना जाता है। यहां हीरों का मेला लगता है, जो पन्ना कलेक्टर की अध्यक्षता में पन्ना कलेक्टर के अंदर संपन्न होता है। अन्य देशों में भी पन्ना का हीरा जाता है तीन दिवसीय हीरा नीलामी में अन्य राज्यों एवं बाहर के व्यापारियों ने इस नीलामी में हिस्सा लेकर नीलामी पर को और भी रोचक बना दिया।
6/10Image Source : India TV
हर बार की तरह इस बार बोली में 80 व्यापारियों ने अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई और एक से बढ़कर एक बोली लगाकर हीरों को अपनी नजरों से परख कर ओपन नीलामी में खरीदे गए हैं।
7/10Image Source : India Tv
पन्ना कलेक्टर, सुरेश कुमार ने बताया कि हर बार की तरह नीलामी अच्छी हुई है अब आगे भी नीलामी में और मेहनत करके उथली खदानों से हीरा जमा करवाएंगे। सबसे महंगा हीरा आज दिखा है और जितने भी आकर्षण के केंद्र रहे हीरे सभी बिक गए कुछ पेंडिंग है उनको अगली नीलामी में रखा जाएगा।
8/10Image Source : India TV
हीरा अधिकारी पन्ना रवि पटेल ने कहा कि ओपन एक्शन है। इसमें जिस हीरा पार्क की हीरा व्यापारी ने अधिकतम बोली लगाई है उसे हिसाब से हीरा देखा है और हमें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस बार की नीलामी में रखे गए आकर्षण के केंद्र रहे हीरे करोड़ों के भाव में बिके हैं। आज के मेले का 32.80 कैरेट का हीरा आकर्षण का केंद्र बना हुआ जो नीलामी में अच्छे रेट में बिका है।
9/10Image Source : India TV
पन्ना के हीरा व्यापारी सतेंद्र जड़िया ने कहा कि पन्ना की नीलामी में और यहां मिलने वाला हर हीरा अपनी एक अलग ही पहचान रखता है। हमने इस नीलामी में हिस्सा लिया है और 32.80 कैरेट का हीरा 2 करोड़ 21 लाख 72 हजार आठ सौ में खरीदा है। हमे खुशी है।
10/10Image Source : India TV
करोड़ों के मालिक बन चुके मजदूर स्वामीदीन पाल ने कहा "भगवान ने हमारी सुन ली है। हम बहुत खुश हैं। हमारा हीरा अच्छी कीमत में बिका है। अब हम इस पैसे से जमीन लेकर खेती किसानी और अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेंगे। व्यवसाय करेंगे। हमें बड़ी खुशी है कि हमारा हीरा इतना महंगा है जिसकी हमने आशा नहीं थी। (पन्ना से अमित सिंह की रिपोर्ट)