Published : May 26, 2026 07:49 pm IST, Updated : May 26, 2026 07:49 pm IST
1/10Image Source : reporter input
लखनऊ में 29 साल की श्वेता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। श्वेता के ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं, उनका कहना है कि श्वेता ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
2/10Image Source : reporter input
जबकि श्वेता के मायके वाले इसे दहेज हत्या कह रहे हैं। श्वेता के पति,सास ,ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा भी दर्ज हो गया है।
3/10Image Source : reporter input
श्वेता की शिवम सिंह उर्फ भूपेंद्र प्रताप सिंह से 22 नवम्बर 2025 को धूमधाम से शादी हुई थी। भूपेंद्र की अपनी पैथॉलजी की लैब है।
4/10Image Source : reporter input
श्वेता की बहनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। चार पहिया गाड़ी और कैश लाने को कहते थे। श्वेता की मां बीमार है और अस्पताल में भर्ती हैं। श्वेता रोज़ाना अपनी मां के पास अस्पताल आती थी।
5/10Image Source : reporter input
घटना वाले दिन भी श्वेता की अपने पिता और बहन से बात हुई थी। ऐसे में घरवालों का कहना है कि अचानक श्वेता फांसी कैसे लगा सकती है।
6/10Image Source : reporter input
श्वेता का मायका विश्वनगर मल्हाई टोला में है। पिता उमेश कुमार सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
7/10Image Source : reporter input
पिता उमेश कुमार सिंह ने अपनी क्षमता से कहीं ज्यादा धूमधाम से श्वेता की शादी की थी। लेकिन शादी वाले दिन ही दूल्हे शिवम ने दहेज को लेकर एक बड़ी मांग रख दी थी।
8/10Image Source : reporter input
मांग तुरंत पूरी न होने पर वह इस कदर नाराज हुआ कि विदाई के समय श्वेता को उसके रिश्तेदारों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा था। तब अपनी बेटी के भविष्य और विदाई को संपन्न कराने के लिए श्वेता के बुजुर्ग पिता ने दामाद के पैर तक पकड़ लिए थे।
9/10Image Source : reporter input
शनिवार रात श्वेता मां को देखने के बाद ससुराल लौट गई थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर बताया गया कि श्वेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
10/10Image Source : reporter input
मायके वालों का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक शव को नीचे उतारकर ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा चुका था। परिवार का दावा है कि घटना से पहले सुबह श्वेता की अपनी बहन ज्योति सिंह से बातचीत हुई थी और वह सामान्य लग रही थी।