PHOTOS: महाशिवरात्रि से पहले बनारस में महाकुंभ जैसा हाल, गलियों से लेकर घाट तक सब फुल
PHOTOS: महाशिवरात्रि से पहले बनारस में महाकुंभ जैसा हाल, गलियों से लेकर घाट तक सब फुल
वाराणसी में महाशिवरात्रि से पहले ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। पूरा बनारस श्रद्धालुओं ने भरा पड़ा है। यहां गलियों से लेकर घाटों तक हर तरफ श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं।
Published : Feb 25, 2025 09:18 pm IST, Updated : Feb 25, 2025 09:19 pm IST
1/10Image Source : PTI
काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस में महाशिवरात्रि का तैयारियां पूरी हो गई हैं। वहीं देशभर से श्रद्धालु महाशिवरात्रि से पहले बनारस पहुंच रहे हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि से पहले ही बनारस में भी महाकुंभ जैसा नजारा देखने को मिल रही है।
2/10Image Source : PTI
महाकुंभ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आने के बीच वाराणसी में महाशिवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।
3/10Image Source : PTI
मण्डल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि बुधवार को महाशिवरात्रि पर विभिन्न अखाड़े, बड़ी संख्या में संतों और नागा साधुओं के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से पहले भव्य जुलूस निकालेंगे। इसके लिये जिला प्रशासन और काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
4/10Image Source : PTI
महाकुंभ से आए अखाड़ों के प्रमुखों और अन्य संतों के साथ मंदिर में उनके निर्धारित दौरे के बारे में चर्चा की गई है। संतों और अखाड़ों के सदस्यों को सुबह छह से नौ बजे तक मंदिर में पूजा-अर्चना करने की अनुमति होगी।
5/10Image Source : PTI
शाम को साढ़े पांच बजे हनुमान घाट और हरिश्चंद्र घाट से भव्य जुलूस निकाला जाएगा जो गोदौलिया की ओर बढ़ेगा। वहां से संत और अखाड़ा प्रमुख मंदिर जाएंगे और दर्शन के लिए गेट संख्या चार से प्रवेश करेंगे। मंदिर के दर्शन में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगेगा, जिसके बाद वे अन्नपूर्णाजी और ढुंढिराज गणेश मार्ग से बाहर निकलेंगे।
6/10Image Source : PTI
इस बीच, घाट और सरस्वती फाटक पर आम जनता के लिए दो अलग-अलग लाइनें खुली रहेंगी। अखाड़ा परंपराओं के अनुसार दोपहर दो बजे से दर्शन के लिये 30 मिनट का एक और समय तय किया गया है।
7/10Image Source : PTI
श्रद्धालुओं और अखाड़ा सदस्यों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन के समन्वय से आयोजित पारंपरिक 'शिव बारात' जुलूस महाशिवरात्रि के एक दिन बाद 27 फरवरी को निकाला जाएगा।
8/10Image Source : PTI
वाराणसी में साधु हर जगह दिख जाते हैं। वहीं महाशिवरात्रि पर साधु अलग-अलग कलाएं करते हुए भी देखे जाते हैं। वाराणसी में मौजूद एक साधु भी कलाओं का प्रदर्शन करते हुए दिखे।
9/10Image Source : PTI
महाशिवरात्रि पर देशभर से वाराणसी पहुंच रहे श्रद्धालु गंगा स्नान भी करेंगे। ऐसे में गंगा किनारे पर भी स्नान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
10/10Image Source : PTI
वाराणसी में ही गंगा किनारे घाट पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहां एक साधु घाट किनारे पालतु कुत्ते को प्यार करते दिखे। इस घटना की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई, जिसे आप भी देख सकते हैं।