Published : Jan 02, 2026 09:56 pm IST, Updated : Jan 02, 2026 09:56 pm IST
1/6Image Source : Reporter Input
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी और बेटे अनंत अंबानी के साथ गुजरात के प्रतिष्ठित सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। अंबानी परिवार ने 5 करोड़ रुपये का शिवार्पण करने की घोषणा की।
2/6Image Source : Reporter Input
इस मंदिर दर्शन की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें अंबानी परिवार के सदस्य कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अंबानी परिवार के लोग हर साल की शुरुआत में सोमनाथ महादेव मंदिर जाते हैं। नए साल के अवसर पर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं।
3/6Image Source : Reporter Input
यह मंदिर यात्रा ऐसे समय में हुई है जब मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए एक महत्वाकांक्षी तकनीकी दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के कारण सुर्खियों में हैं। रिलायंस के 6 लाख से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवारों को संबोधित एक हालिया घोषणापत्र में अंबानी ने आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस (AI) को मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी विकास बताया है।
4/6Image Source : Reporter Input
गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में वेरावल के पास प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। इसे भगवान शिव को समर्पित बारह ज्योतिर्लिंगों में से पहला माना जाता है और यह देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। आध्यात्मिक महत्व के अलावा, सोमनाथ एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है, जो भारत और विदेश से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है।
5/6Image Source : Reporter Input
सोमनाथ मंदिर हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों में से एक है। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है और इसे आदि ज्योतिर्लिंग भी कहा जाता है। अंबानी परिवार इस मंदिर में दर्शन के लिए आते रहते हैं।
6/6Image Source : Reporter Input
सोमनाथ मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। पुरातात्विक प्रमाणों से इसका अस्तित्व ईसा पूर्व से मिलता है। मंदिर में शाम की आरती लाइट एंड साउंड शो विशेष आकर्षण हैं। निकट ही भालका तीर्थ है, जहां भगवान कृष्ण ने देह त्याग की थी।