भारत की सबसे पुरानी मस्जिद की तस्वीर देखी है आपने? जानें कहां है यह इबादतगाह
भारत की सबसे पुरानी मस्जिद की तस्वीर देखी है आपने? जानें कहां है यह इबादतगाह
Oldest Mosque in India: केरल के कोडुंगल्लूर में स्थित चेरामन जुम्मा मस्जिद भारत की सबसे पुरानी मस्जिद मानी जाती है, जिसका निर्माण 629 ईस्वी में मलिक बिन दीनार ने कराया था। मस्जिद की वास्तुकला केरल-इस्लामिक शैली की है और यह भारत-अरब ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।
Published : Feb 21, 2026 11:36 pm IST, Updated : Feb 21, 2026 11:39 pm IST
1/5Image Source : facebook.com/IndiaInJordan
Oldest Mosque in India: भारत में इस्लाम सैकड़ों साल पहले ही आ गया था, और इसी के साथ पहली मस्जिद की भी जरूरत महसूस हुई होगी। क्या आपको पता है कि भारत में सबसे पहली मस्जिद कहां बनाई गई थी? केरल के थ्रिसुर जिले में कोडुंगल्लूर शहर में स्थित चेरामन जुम्मा मस्जिद भारत की सबसे पुरानी मस्जिद मानी जाती है। इसका निर्माण 629 ईस्वी में मलिक बिन दीनार ने करवाया था। यह मस्जिद भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे पुरानी इस्तेमाल होने वाली मस्जिद है और आज भी लोग यहां नमाज पढ़ते हैं।
2/5Image Source : facebook.com/IndiaInJordan
इस मस्जिद का नाम चेरा राजा चेरामन पेरुमल से जुड़ा है। कहानियों के मुताबिक, राजा ने एक बार सपने में देखा कि चंद्रमा दो हिस्सों में बंट गया। अरब व्यापारियों ने बताया कि यह पैगंबर मुहम्मद का चमत्कार था। राजा मक्का गए और इस्लाम अपनाया। वापस लौटकर उन्होंने मस्जिद बनवाने का आदेश दिया।
3/5Image Source : Pexels Representational
ऐतिहासिक दस्तावेजों में यह मस्जिद भारत-अरब व्यापार संबंधों का प्रतीक बताई जाती है। कुछ विद्वान कहते हैं कि राजा ने पैगंबर और उनके साथियों के लिए अदरक का अचार भेजा था। यह कहानी मुस्लिम और हिंदू इतिहास में मिलती है।
4/5Image Source : facebook.com/IndiaInJordan
मस्जिद की वास्तुकला केरल-इस्लामिक शैली की है, जिसमें लटकते लैंप और पारंपरिक वास्तु शास्त्र का इस्तेमाल हुआ है। यहां एक प्राचीन तेल का दीपक है जो 1000 साल से जल रहा है। भक्त यहां तेल चढ़ाते हैं और यह कभी बुझता नहीं है।
5/5Image Source : PTI
समय के साथ मस्जिद में बदलाव हुए और 1984 में मस्जिद में नए हॉल और गलियारे जोड़े गए, जो पुरानी इमारत को घेरते थे। 1994 में गुंबद और मीनारें लगाई गईं, लेकिन 2022 के जीर्णोद्धार में इन्हें हटा दिया गया। अब यह अपनी मूल शक्ल में नजर आती है। यह मस्जिद प्राचीन भारत और अरब के संबंधों की याद दिलाती है।