PHOTOS: नाज खातून ने प्यार के लिए अपनाया सनातन धर्म, निशा गौतम बन प्रेमी राकेश संग लिए सात फेरे
PHOTOS: नाज खातून ने प्यार के लिए अपनाया सनातन धर्म, निशा गौतम बन प्रेमी राकेश संग लिए सात फेरे
यूपी के सीतापुर में राकेश का प्यार पाने के लिए नाज खातून ने सनातन धर्म अपना लिया और वह नाज से निशा गौतम बन गई। इसके बाद उसने प्रेमी राकेश गौतम के साथ मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। देखें तस्वीरें...
Published : Apr 16, 2026 10:05 am IST, Updated : Apr 16, 2026 10:05 am IST
1/7Image Source : Reporter-mohit mishra
यूपी के सीतापुर में बिहार की रहने वाली नाज खातून ने सनातन धर्म अपनाया इतना ही नहीं वह नाज से निशा गौतम बन गई और अपने प्रेमी राकेश गौतम के साथ मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
2/7Image Source : reporter
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निशा और राकेश की मंदिर में शादी कराई। नाज खातून से निशा गौतम बनी युवती और प्रेमी राकेश ने तीन महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। दोनों में कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा थाग। नाज खातून बिहार की रहने वाली है।
3/7Image Source : reporter
नाज उर्फ निशा और राकेश की मंदिर में हुई इस शादी को देखने के लिए लोगो की काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। निशा उर्फ नाज और गौतम ने करीब तीन माह पहले कोर्ट में शादी कर ली थी।दोनों का करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
4/7Image Source : reporter
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला कार्याध्यक्ष की मौजूदगी में यह शादी सम्पन्न हुई। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। यह पूरा मामला तंबौर थाना क्षेत्र का है।
5/7Image Source : reporter
बता दें कि बिहार के आरा की रहने वाली नाज खातून और तंबौर के युवक राकेश गौतम के बीच पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों हरियाणा के पानीपत स्थित एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे, जहां उनकी मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह संबंध प्रेम में बदल गया।
6/7Image Source : reporter
बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी मर्जी से करीब तीन माह पहले कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इसके बाद बुधवार को तंबौर स्थित मां काली मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न किया। शादी से पहले नाज खातून ने अपना नाम बदल लिया और वह नाज से निशा गौतम हो गई।
7/7Image Source : reporter
मंदिर परिसर में हुए इस विवाह को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। विवाह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे प्रेम और आपसी सहमति का मामला बता रहे हैं, तो कुछ लोग सामाजिक दृष्टिकोण से इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं।