1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

Reported By: Vijai Laxmi, Written By: Khushbu Rawal
Published : Jul 21, 2026 08:00 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 08:00 pm IST
PM आवास के बाहर आज कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर डटे रहे।
1/8 Image Source : reporter input
PM आवास के बाहर आज कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर डटे रहे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। जब दिल्ली पुलिस के जवान राहुल गांधी को हिरासत में लेने के लिए आए तो वह अचानक सड़क पर लेट गए।
2/8 Image Source : reporter input
विरोध प्रदर्शन के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। जब दिल्ली पुलिस के जवान राहुल गांधी को हिरासत में लेने के लिए आए तो वह अचानक सड़क पर लेट गए।
दिल्ली पुलिस के अफसर ने राहुल गांधी से कहा कि वो जंतर-मंतर चले जाएं लेकिन राहुल गांधी ने इनकार कर दिया। राहुल ने कहा कि सरकार जंतर-मंतर से नहीं सुन रही, इसलिए यहां सरकार को सुनाने आए हैं।
3/8 Image Source : reporter input
दिल्ली पुलिस के अफसर ने राहुल गांधी से कहा कि वो जंतर-मंतर चले जाएं लेकिन राहुल गांधी ने इनकार कर दिया। राहुल ने कहा कि सरकार जंतर-मंतर से नहीं सुन रही, इसलिए यहां सरकार को सुनाने आए हैं।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सड़क से उठाया और वहां मौजूद अन्य विपक्षी नेताओं के साथ जबरन गाड़ी में बिठाकर हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।
4/8 Image Source : reporter input
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सड़क से उठाया और वहां मौजूद अन्य विपक्षी नेताओं के साथ जबरन गाड़ी में बिठाकर हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।
दिल्ली पुलिस राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम में ले गई। हिरासत में लिए गए सारे नेताओं को फिलहाल छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया है।
5/8 Image Source : reporter input
दिल्ली पुलिस राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम में ले गई। हिरासत में लिए गए सारे नेताओं को फिलहाल छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया है।
प्रधानमंत्री आवास के आसपास का इलाका पूरा तरह खाली करा लिया गया है। लेकिन जगह जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रोटेस्ट जारी है।
6/8 Image Source : reporter input
प्रधानमंत्री आवास के आसपास का इलाका पूरा तरह खाली करा लिया गया है। लेकिन जगह जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रोटेस्ट जारी है।
पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी ने अपने हाथ प्लास्टिक की डोरियों से बांध रखे थे। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से खुद को हथकड़ी पहना रखी थी।
7/8 Image Source : reporter input
पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी ने अपने हाथ प्लास्टिक की डोरियों से बांध रखे थे। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से खुद को हथकड़ी पहना रखी थी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान आज राहुल गांधी का बिल्कुल निडर अंदाज देखने को मिला। उन्होंने पीएम आवास के सामने खुलकर आवाज उठाई।
8/8 Image Source : reporter input

Advertisement