PHOTOS: लाल-पीले और केसरिया साफे में कर्तव्य पथ पर पहुंचे PM मोदी, पहले का लुक भी देखें
PHOTOS: लाल-पीले और केसरिया साफे में कर्तव्य पथ पर पहुंचे PM मोदी, पहले का लुक भी देखें
देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने आज नेशनल वॉर मेमोरियल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह कर्तव्य पथ पर पहुंचे। पीएम मोदी इस बार लाल-पीले और केसरिया रंग के साफे में नजर आए। आइये देखते हैं पिछली बार के कई गणतंत्र दिवस समारोहों पर उनका लुक कैसा रहा।
Published : Jan 26, 2025 12:51 pm IST, Updated : Jan 26, 2025 01:06 pm IST
1/7Image Source : x
2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद सैनिकों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए, उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट और लाल-पीले और केसरिया रंग का साफा पहना।
2/7Image Source : PTI
2024: पिछले साल गणतंत्र दिवस 2024 पर पीएम मोदी की पगड़ी ने महफिल लूट ली थी। इस मौके पर उन्होंने केसरिया, गुलाबी, सफेद और पीले रंग की बांधनी प्रिंट पगड़ी पहनी थी। उन्होंने रंगीन पगड़ी को सफेद सूती कुर्ता-पायजामा सेट और भूरे रंग की सदरी के साथ पहना था।
3/7Image Source : ANI
2023: 26 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारंगी, लाल, हरे, पीले और सफेद पैटर्न से सजी पारंपरिक फेटा पोशाक पहनी थी। पीएम मोदी ने पगड़ी को क्रीम कलर के चूड़ीदार कुर्ते के साथ पेयर किया। इसके साथ ही एक काला बंद गला कोट और एक रेशमी दुपट्टा उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था।
4/7Image Source : PTI
2022: भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के लिए पीएम मोदी ने पारंपरिक कुर्ता, पायजामा और ग्रे चेक-कढ़ाई वाला जैकेट पहना था। उन्होंने अपने लुक को एक अनोखी उत्तराखंड पारंपरिक टोपी, एक स्कार्फ और ब्रह्म कमल से प्रेरित ब्रोच के साथ पूरा किया। ब्रह्म कमल उत्तराखंड का राज्य पुष्प है।
5/7Image Source : PTI
2021: साल 2021 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्सव परेड के दौरान 'हलारी पगड़ी' पहनी थी। यह गुजरात के जामनगर के शाही परिवार की ओर से एक उपहार था। उन्होंने इसे ग्रे जैकेट, सफेद कुर्ता-पायजामा सेट और कढ़ाईदार शॉल के साथ पहना था।
6/7Image Source : PTI
2020: पीएम मोदी ने 71वें गणतंत्र दिवस पर पगड़ी के साथ कुर्ता, पायजामा और जैकेट पहनने की परंपरा को जारी रखा। उन्होंने 2020 के लिए पूंछ के साथ भगवा ''बंधेज'' टोपी को चुना।
7/7Image Source : PTI
2019: साल 2019 में पीएम मोदी ने लाल पूंछ के साथ पीले-नारंगी रंग का हेडगियर पहना था। उन्होंने इसे ब्राउन जैकेट, क्रीम कलर के कुर्ते और मैचिंग चूड़ीदार पैंट के साथ पेयर किया।