राहुल गांधी ने बतौर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 2 साल पूरा होने की दी बधाई, देखें तस्वीरें
राहुल गांधी ने बतौर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 2 साल पूरा होने की दी बधाई, देखें तस्वीरें
मल्लिकार्जुन खरगे ने बतौर कांग्रेस अध्यक्ष 2 साल पूरे कर लिए हैं और इस दौरान उनका सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अध्यक्ष के रूप में 2 साल पूरा होने के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
Published : Oct 26, 2024 07:50 pm IST, Updated : Oct 26, 2024 07:50 pm IST
1/8Image Source : AICC
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे के 2 साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर शनिवार को उन्हें बधाई दी और पार्टी के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
2/8Image Source : AICC
राहुल गांधी ने ‘X’ पर पोस्ट किया, ‘‘मल्लिकार्जुन खरगे जी को कांग्रेस अध्यक्ष के दो साल पूरे करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व ने पार्टी के जनसेवा के संकल्प को सशक्त किया है। आपका संघर्ष और अनुभव हमें प्रेरित करता है।’
3/8Image Source : AICC
राहुल गांधी ने कहा कि संविधान और जनता के हितों की रक्षा के लिए खरगे का मार्गदर्शन हर ‘न्याय योद्धा’ के लिए बहुमूल्य है। कांग्रेस की तरफ से कुछ तस्वीरें भी जारी की गईं जिनमें राहुल गांधी खरगे को केक खिलाते नजर आए।
4/8Image Source : PTI
मल्लिकार्जुन खरगे ने वर्ष 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सांसद शशि थरूर को पराजित किया था। उन्होंने 26 अक्टूबर, 2022 को पदभार संभाला था।
5/8Image Source : PTI
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्म वरावट्टी, भालकी तालुक, बीदर जिला, कर्नाटक में एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने गुलबर्ग में अपनी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा पाई थी।
6/8Image Source : PTI
1948 में खरगे ने 7 साल की उम्र में अपनी मां और बहन को खो दिया क्योंकि हैदराबाद के निज़ाम के रजाकारों या निजी मिलिशिया ने उनके घर में आग लगा दी, जबकि वह खुद बाल-बाल बचे थे।
7/8Image Source : PTI
राष्ट्रीय राजनीति की बात करें तो खरगे ने पहली बार 2009 में गुलबर्ग से लोकसभा चुनाव जीता था। इससे पहले वह कई बार विधायक रह चुके थे। 2009 की उनकी जीत लगातार 10वीं चुनावी जीत थी।
8/8Image Source : AICC
खरगे के नेतृत्व में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला और पार्टी 99 सीटों पर पहुंच गई। इसके अलावा पार्टी ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की।