200 एपिसोड पूरे होने पर 'सहर होने को है' की टीम ने मनाया जश्न, कनिका माहेश्वरी ने जताई खुशी
200 एपिसोड पूरे होने पर 'सहर होने को है' की टीम ने मनाया जश्न, कनिका माहेश्वरी ने जताई खुशी
'सहर होने को है' की टीम ने शो के 200 एपिसोड पूरे होने पर एक बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया। पार्थ समथान, भाविका शर्मा, कनिका माहेश्वरी और शो के अन्य कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने एक खास सेलिब्रेशन के साथ इस मौके को यादगार बनाया।
Published : Aug 27, 2026 11:55 pm IST, Updated : Aug 27, 2026 11:56 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@kanicamaheshwari
'सहर होने को है' की टीम ने शो के 200 एपिसोड पूरे होने पर एक बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया। पार्थ समथान, भाविका शर्मा, कनिका माहेश्वरी और शो के अन्य कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने एक खास सेलिब्रेशन के साथ इस मौके को यादगार बनाया। कनिका माहेश्वरी ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं और शो के सफल सफर पर अपनी खुशी जाहिर की। शो के इस अहम पड़ाव तक पहुंचने पर टीम का उत्साह और आभार सेलिब्रेशन में साफ झलक रहा था।
2/7Image Source : Instagram/@kanicamaheshwari
कनिका माहेश्वरी ने 'सहर होने को है' के 200 एपिसोड पूरे होना पर खुशी जताई। साथ ही सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं। उन्होंने शो की उपलब्धि के बारे में अपने इंस्टा स्टोरी पर बताया कि यह उपलब्धि गिनती से कहीं ज्यादा मायने रखती है, जब यह शो इस खास पड़ाव पर पहुंचा है तो हुस्ना आरा का दिलचस्प किरदार निभाने वालीं कनिका ने दर्शकों के प्यार और शो से जुड़े सभी लोगों की लगातार कोशिशों को याद करते हुए इस सफर के लिए बहुत धन्यवाद कहा है।
3/7Image Source : Instagram/@kanicamaheshwari
इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो शेयर करते हुए, कहा कि 'मेरे लिए 200 एपिसोड सिर्फ एक संख्या नहीं है। यह हमारे साथ मिलकर की गई कड़ी मेहनत, अनगिनत सीन, भावनाओं, बातचीत और यादों को दिखाता है। सहर होने को है का हिस्सा बनने और हुस्ना आरा के तौर पर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि दर्शकों ने हमारे शो और हमारे किरदारों को इतना प्यार दिया है।'
4/7Image Source : Instagram/@colorstv
कलर्स का पॉपुलर शो 'सहर होने को है' सफलतापूर्वक 200 एपिसोड पूरे कर चुका है। यह शो माहिद और सहर की कहानी है, जो साथ रहने के लिए हर मुश्किल का सामना करते हैं, लेकिन किस्मत उन्हें बार-बार अलग कर देती है। हाल ही में मेकर्स ने एक बड़ा बदलाव करते हुए सहर का किरदार निभाने वाली लीड एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी को बदल दिया। अब भाविका शर्मा ने पार्थ समथान के अपोजिट यह रोल संभाला है।
5/7Image Source : Instagram/@the_parthsamthaan
पार्थ समथान और भाविका शर्मा दोनों ने ही इस उपलब्धि को अपने फैंस को समर्पित किया और उनके लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। पूरी कास्ट और क्रू ने सेट पर केक काटकर इस खुशी के मौके का जश्न मनाया। उन्होंने अपने फैंस के कुछ पोस्ट इंस्टा स्टोरी पर री शेयर कर उनका आभार जताया है।
6/7Image Source : Instagram/@the_parthsamthaan
इस खुशी को और बढ़ाते हुए, प्रोडक्शन टीम ने उन वफादार दर्शकों का शुक्रिया अदा किया, जिनकी लगातार देखने की वजह से यह माइलस्टोन हासिल हो सका। मेकर्स ने माहिद और सेहर की कहानी में नए ट्विस्ट और टर्न आने का भी इशारा किया और वादा किया कि आने वाला ट्रैक और भी दिलचस्प होगा।
7/7Image Source : Instagram/@the_parthsamthaan
कलाकारों ने सोशल मीडिया पर 'सहर होने को है' के सेट से जश्न के खास पल शेयर किए हैं। बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें पोस्ट कीं और अपनी कहानी का हिस्सा बनने के लिए दर्शकों का धन्यवाद किया। फैंस ने कमेंट्स में बधाई संदेशों की झड़ी लगा दी, जिससे यह सेलिब्रेशन ऑनलाइन ट्रेंड करने लगा। यह शो लंबे समय से अपनी कास्ट और कहानी को लेकर चर्चा में रहा है।