1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. लद्दाख में बर्फबारी तो तमिलनाडु में बाढ़, ठंड से कांप रही दिल्ली, तस्वीरों में देखें देश का मौसम

लद्दाख में बर्फबारी तो तमिलनाडु में बाढ़, ठंड से कांप रही दिल्ली, तस्वीरों में देखें देश का मौसम

दिसंबर के महीने में पूरे देश का मौसम बदला हुआ है। अधिकतर राज्यों में ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है। लद्दाख के द्रास में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। वहीं, तमिलनाडु में तूफान के चलते भारी बारिश हुई और वहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण और ठंड से जूझ रही है।

Edited By: Shakti Singh
Published : Dec 01, 2024 11:49 pm IST,  Updated : Dec 01, 2024 11:49 pm IST
दिसंबर के महीने में पूरे देश का मौसम बदला हुआ है। अधिकतर राज्यों में ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है। लद्दाख के द्रास में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। वहीं, तमिलनाडु में तूफान के चलते भारी बारिश हुई और वहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण और ठंड से जूझ रही है।
1/9 Image Source : PTI/X

चक्रवात फेंगल के कारण देश के दक्षिण-पूर्वी राज्यों में जमकर बारिश हुई है। तस्वीर पुडुचेरी की है, जहां एक व्यक्ति बाढ़ के पानी में डूबी सड़क पर बच्ची को ले जा रहा है।
2/9 Image Source : PTI
चक्रवात फेंगल के कारण देश के दक्षिण-पूर्वी राज्यों में जमकर बारिश हुई है। तस्वीर पुडुचेरी की है, जहां एक व्यक्ति बाढ़ के पानी में डूबी सड़क पर बच्ची को ले जा रहा है।
दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को आंखों और सांस लेने में परेशानी हो रही है। नजारा राष्ट्रपति भवन का है, जो पूरी तरह से धुंध से ढंका हुआ है।
3/9 Image Source : PTI
दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को आंखों और सांस लेने में परेशानी हो रही है। नजारा राष्ट्रपति भवन का है, जो पूरी तरह से धुंध से ढंका हुआ है।
लद्दाख के द्रास में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, अभी बर्फबारी इतनी तेज नहीं हो रही है, लेकिन हल्की बर्फबारी जारी है। आने वाले दिनों में भारी बर्फबारी से बर्फ की मोटी चादर बिछने की उम्मीद है।
4/9 Image Source : X

जम्मू कश्मीर में भी जमकर ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने आग जलाई। यह तस्वीर जम्मू के सीमांत इलाके की है, जो भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के बेहर करीब है।
5/9 Image Source : PTI
जम्मू कश्मीर में भी जमकर ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने आग जलाई। यह तस्वीर जम्मू के सीमांत इलाके की है, जो भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के बेहर करीब है।
कश्मीर घाटी में भी ठंड का प्रकोप चरम पर है। यह तस्वीर श्रीनगर के बाहरी इलाके की है। अंचर झील में कमल के तने की कटाई के दौरान नाव चलाता एक किसान। कमल का तना (नदरू) कश्मीर घाटी में विभिन्न जल निकायों में उगाया जाता है, मुख्य रूप से डल झील, निगीन झील, अंचर झील और मानसबल झील में। मिट्टी में लिपटा हुआ एक स्वादिष्ट व्यंजन, नदरू या कमल का तना वजवान में बहुत स्वादिष्ट होता है और विटामिन सी से भरपूर होने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
6/9 Image Source : PTI

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बड़ी समस्या बना हुआ है। तापमान कम होने के साथ ही एक्यूआई बढ़ जाता है। इससे सांस संबंधी बीमारियां हो रही हैं। तस्वीर जामा मस्जिद की है, जो धुंध से ढंकी हुई है।
7/9 Image Source : PTI
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बड़ी समस्या बना हुआ है। तापमान कम होने के साथ ही एक्यूआई बढ़ जाता है। इससे सांस संबंधी बीमारियां हो रही हैं। तस्वीर जामा मस्जिद की है, जो धुंध से ढंकी हुई है।
चक्रवात फेंगल के कारण तमिलनाडु में जमकर बारिश हुई है। तस्वीर विल्लुपुरम की है। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को विल्लुपुरम जिले में चक्रवात फेंगल के बाद बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
8/9 Image Source : PTI
चक्रवात फेंगल के कारण तमिलनाडु में जमकर बारिश हुई है। तस्वीर विल्लुपुरम की है। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को विल्लुपुरम जिले में चक्रवात फेंगल के बाद बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
फेंगल के कारण हुई भारी बारिश से तमिलनाडु के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। तस्वीर कुड्डालोर की है। यहां एनडीआरएफ कर्मियों ने चक्रवात के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया।
9/9 Image Source : PTI

Advertisement