PHOTOS: देवेंद्र फडणवीस का क्या है पूरा नाम? उनसे जुड़ी खास बातें, संपत्ति जान होंगे हैरान
PHOTOS: देवेंद्र फडणवीस का क्या है पूरा नाम? उनसे जुड़ी खास बातें, संपत्ति जान होंगे हैरान
देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनका पूरा नाम और उनके बारे में खास बातें और उनकी संपत्ति के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। तस्वीरों में देखें-
Published : Dec 04, 2024 02:35 pm IST, Updated : Dec 04, 2024 02:35 pm IST
1/10Image Source : file photo
देवेंद्र फडणवीस का पूरा नाम देवेंद्र गंगाधर राव फडणवीस है। फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को नागपुर में हुआ था। उनके पिता गंगाधर राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आरएसएस और जनसंघ से जुड़े रहे।
2/10Image Source : file photo
देवेंद्र फडणवीस अब महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे। उन्होंने अबतक के राजनीतिक करियर में काफी उतार चढ़ाव देखा है। इमर्जेंसी के दौरान पिता की जेल की सजा ने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा।
3/10Image Source : file photo
इमर्जेंसी के दौरान, जब फडणवीस के पिता को सरकार का विरोध करने पर जेल में डाल दिया गया, तो फडणवीस ने इंदिरा कॉन्वेंट में पढ़ाई करने से ही इनकार कर दिया था और फिर उनका एडमिशन नागपुर के सरस्वती विद्यालय में कराया गया।
4/10Image Source : file photo
देवेंद्र फडणवीस ने लॉ से ग्रेजुएशन किया है और इसके साथ ही उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। साल 1992 में जब फडणवीस महज 22 साल के थे तब वे नागपुर नगर निगम के सबसे युवा मेयर बने।
5/10Image Source : file photo
साल 2013 में फडणवीस को महाराष्ट्र में बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसने उनके राजनीतिक प्रभाव को मजबूत किया। साल 2014 में वे महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री बने।
6/10Image Source : file photo
साल 1995 में जब भाजपा-शिवसेना गठबंधन की पहली बार महाराष्ट्र में सरकार बनी तो देवेंद्र फडणवीस की चाची भी कैबिनेट मिनिस्टर बनी थीं।
7/10Image Source : file photo
देवेंद्र जब 17 साल के थे तभी उनके पिता का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। कहा जाता है कि देवेंद्र फडणवीस ने कुछ दिनों मॉडलिंग भी की थी और जब वे अटल जी से मिलने गए तो उन्होंने कहा था-आईए मॉडल विधायक जी।
8/10Image Source : file photo
इलेक्शन कमीशन को दी गई जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस की कुल संपत्ति 13.27 करोड़ रुपये है, जबकि उनके ऊपर 62 लाख रुपये की देनदारी भी है। माय नेता डॉट कॉम के मुताबिक साल 2023-24 के दौरान फडणवीस की कुल इनकम 79.3 लाख रुपये थी।
9/10Image Source : file photo
चुनावी हलफनामे के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी के बैंक खाते में 5 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा है। उनकी पत्नी अमृता फडणवीस का लगभग 5.63 करोड़ रुपये का बॉन्ड, शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश है।
10/10Image Source : file photo
देवेंद्र फडणवीस के नाम पर 3 करोड़ और 47 लाख रुपये के दो घर हैं जबकि उनके पास कोई कार नहीं है। चल संपत्ति की बात करें तो देवेंद्र फडणवीस के पास करीब 450 ग्राम सोना और उनकी पत्नी के पास 900 ग्राम सोना है।