लालू प्रसाद ने शेयर की तेजस्वी यादव के बचपन की अनदेखी तस्वीरें, जी भर दिया आशीर्वाद
लालू प्रसाद ने शेयर की तेजस्वी यादव के बचपन की अनदेखी तस्वीरें, जी भर दिया आशीर्वाद
लालू प्रसाद ने लिखा- जनसेवा के जिस पथ पर तुम चल रहे हो उस पर बिना थके, बिना झुके जनता की निरंतर सेवा करते हुए आगे बढ़ते रहो। समाजवाद की मशाल को अपने खून पसीने से रोशन करते रहें।
Published : Nov 10, 2024 07:00 pm IST, Updated : Nov 10, 2024 07:00 pm IST
1/10Image Source : Social Media
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव 9 नवंबर को 35 साल के हो गए। इस अवसर पर उनके पिता और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर उनके बचपन की तस्वीरें पोस्ट की।
2/10Image Source : Social Media
तेजस्वी की बचपन की एक तस्वीर में तेजस्वी लालू प्रसाद के सामने खड़े हैं। उनके गले में फूलों की माला है और लालू प्रसाद तेजस्वी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि यह तस्वीर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम की है। क्योंकि वहां पर एक माइक भी लगा है। वहीं लालू और तेजस्वी के पीछे काफी लोग मौजूद हैं।
3/10Image Source : Social Media
लालू ने जो दूसरी तस्वीर शेयर की है उसमें तेजस्वी अपनी मां रबड़ी देवी के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तेजस्वी भगवान कृष्ण की वेशभूषा में मां की गोद में बैठे हुए हैं। उन्होंने अपने हाथों में बांसुरी ले रखी है और उसे अपने होठों से लगाए हुए हैं।
4/10Image Source : Social Media
वहीं तीसरी तस्वीर में तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उनके घर की मालूम होती है। क्योंकि लालू प्रसाद के ठीक पीछे बेड और मच्छरदानी नजर आ रहे हैं।
5/10Image Source : Social Media
लालू प्रसाद ने तेजस्वी के बचपन की तस्वीरों के साथ ही उन्हें जी भर के आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने कहा-'तुम्हारे जन्मदिन पर परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि परम पिता आपको हिम्मत, हौसला, ताक़त, सेहत, ऊर्जा, आत्मबल और अटूट इच्छा शक्ति प्रदान करे। जनसेवा के जिस पथ पर तुम चल रहे हो उस पर बिना थके, बिना झुके जनता की निरंतर सेवा करते हुए आगे बढ़ते रहो। समाजवाद की मशाल को अपने खून पसीने से रोशन करते रहें।'
6/10Image Source : Social Media
लालू ने आगे लिखा-'संविधान, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता व लोकतंत्र की रक्षा और गरिमा को सुरक्षित रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने के लिए सदैव तैयार रहें। आपके सारे वचन और सारी कसमें पूर्ण हों, फिर चाहे वह नौजवानों को नौकरी रोज़गार दिलाने की बात हो, स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा की बात हो, किसान और मज़दूर के हक़ की बात हो, माताओं, बहनों और दीदियों के सम्मान की बात हो। आप अपने सभी संकल्पों को हर हाल में पूरा कर पाएं यही आशा, प्रार्थना और दुआ करता हूं।'
7/10Image Source : Social Media
'मैं जानता हूँ की तुम जो कहते हो वो करते हो। जितना तुम काम के धुनी, कमिटमेंट के पक्के और इरादों के जिद्दी हो उतना ही बड़े-बुजुर्गों का कहा व आदेश मानने में मुलायम।'
8/10Image Source : Social Media
लालू ने आगे लिखा- आज पूरा बिहार तुम्हारी तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देख रहा है उनकी सारी उम्मीदों पर खरा उतरिएगा, उनका साथ दीजियेगा उनकी शक्ति बनियेगा। संकल्पित और समर्पित भाव से सभी को साथ लेकर क़ामयाबी, तरक़्क़ी, और परिवर्तन के रास्ते पर बिहार को आगे बढ़ाने का काम करते रहिये। करते रहिये... लड़ते रहिये... जीतते रहिये...
9/10Image Source : Social Media
'35 वर्ष की उम्र में तुमने इतने उतार-चढ़ाव देखे हैं, बहुत कुछ सीखा और सिखाया भी है। कभी-कभार सोचता हूँ कि 25 से 35 वर्ष की आयु उम्र में हम क्या थे, क्या आचार-विचार, सपने-लक्ष्य थे और अब तुम्हारा देखता हूँ तो मुझे ख़ुशी और गर्व होता है।'
10/10Image Source : Social Media
बिहार के जन जन का जीवन यशस्वी और तेजस्वी बने इसके लिए कुल देवी-देवता तुम पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें। तुम जनता के थे, जनता के हो और सदा जनता के ही रहोगे। ढेर सारा प्यार और खूब खूब आशीर्वाद।