भारत में सबसे ज्यादा अमरूद किस राज्य में होता है? इन 2 राज्यों में है कड़ी टक्कर
भारत में सबसे ज्यादा अमरूद किस राज्य में होता है? इन 2 राज्यों में है कड़ी टक्कर
Which state produces the most guava in India | भारत में अमरूद का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है, लेकिन दो राज्य ऐसे हैं जिनके बीच इस फल की खेती के मामले में पहले और दूसरे नंबर को लेकर गजब का मुकाबला है।
Published : Sep 05, 2025 02:51 pm IST, Updated : Sep 05, 2025 02:51 pm IST
1/11Image Source : Pixabay Representational
भारत में अमरूद की खेती कई राज्यों में बड़े पैमाने पर होती है। यह फल अपनी मिठास और पौष्टिकता और बाजार में मांग के लिए मशहूर है। 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, दो राज्य ऐसे हैं जिनमें अमरूद की पैदावार के मामले में कांटे की टक्कर है।
2/11Image Source : Pixabay Representational
राजस्थान में अमरूद की खेती सीमित क्षेत्रों में होती है, मगर इसकी गुणवत्ता लाजवाब है। लिस्ट में 10वें नंबर पर मौजूद इस सूबे में 2023-24 में 183.92 हजार मीट्रिक टन अमरूद का उत्पादन हुआ था जो देश की कुल पैदावार का 3.43 फीसदी है।
3/11Image Source : Pixabay Representational
छत्तीसगढ़ के हरे-भरे बागानों में अमरूद की पैदावार तेजी से बढ़ रही है। यह सूबा लिस्ट में नौवें नंबर पर मौजूद है और यहां 196.31 हजार मीट्रिक टन अमरूद हुआ था जो कि देश की कुल पैदावार का 3.66 फीसदी है।
4/11Image Source : Pixabay Representational
पश्चिम बंगाल की नम जलवायु अमरूद की खेती के लिए मुफीद है। यहां के रसीले अमरूद बाजार में खूब बिकते हैं और उनकी मिठास सबको लुभाती है। 223.76 हजार मीट्रिक टन की पैदावार और 4.17 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ पश्चिम बंगाल इस लिस्ट में आठवें नंबर पर मौजूद है।
5/11Image Source : Pixabay Representational
महाराष्ट्र में अमरूद की खेती उन्नत तकनीकों से होती है। यह सूबा लिस्ट में 7वें नंबर पर है। महाराष्ट्र में 2023-24 में 257.67 हजार मीट्रिक टन अमरूद हुआ था और यह सूबा लिस्ट में सातवें नंबर पर है।
6/11Image Source : Pixabay Representational
बिहार में अमरूद की खेती किसानों की मेहनत से फल-फूल रही है। यहां के स्वादिष्ट अमरूद बाजार में खूब पसंद किए जाते हैं। 260.02 हजार मीट्रिक टन की पैदावार और 4.84 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ बिहार लिस्ट में छठे नंबर पर है।
7/11Image Source : Pixabay Representational
पंजाब में 2023-24 में 311.33 हजार मीट्रिक टन अमरूद हुए थे और देश के कुल उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 5.80 फीसदी रही थी। लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद पंजाब में अमरूदों की वजह से कई किसानों की माली हालत सुधरी है।
8/11Image Source : Pixabay Representational
लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद तमिलनाडु में उन्नत तकनीकों से अमरूद की खेती होती है। यहां के रसीले अमरूद बाजार में मशहूर हैं। 386.18 हजार मीट्रिक टन की पैदावार और 7.19 फीसदी की हिस्सेदारी इसे प्रमुख अमरूद उत्पादक राज्यों में बनाए हुए है।
9/11Image Source : Pixabay Representational
आंध्र प्रदेश में 2023-24 में 499.42 हजार मीट्रिक टन अमरूद का उत्पादन हुआ था और देश में इसकी हिस्सेदारी 9.30 फीसदी थी। लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद आंध्र प्रदेश की मीठी और रसीली किस्में बाजार में खूब पसंद की जाती हैं।
10/11Image Source : Pixabay Representational
1032.65 हजार मीट्रिक टन के उत्पादन और 19.24 की हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश इस लिस्ट में बहुत मामूली अंतर से दूसरे नंबर पर रह गया। सूबे के इलाहाबादी अमरूद अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए काफी मशहूर हैं और देश-विदेश में खूब बिकते हैं।
11/11Image Source : Pixabay Representational
इस लिस्ट में पहले नंबर पर मध्य प्रदेश है जहां मध्य प्रदेश 2023-24 में 1052.30 हजार मीट्रिक टन अमरूद का उत्पादन हुआ था जो देश की कुल पैदावार का 9.60 फीसदी है। (सारे आंकड़े एग्रीएक्सचेंज से हैं)