नेहरू के साथ घोड़े पर बैठा ये लड़का कौन है? 'बाल दिवस' पर देखिए कुछ दिलचस्प तस्वीरें
नेहरू के साथ घोड़े पर बैठा ये लड़का कौन है? 'बाल दिवस' पर देखिए कुछ दिलचस्प तस्वीरें
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न सिर्फ स्वाधीनता संग्राम में अमूल्य योगदान दिया था बल्कि उन्होंने आजाद भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Published : Nov 14, 2024 01:12 pm IST, Updated : Nov 14, 2024 04:33 pm IST
1/8Image Source : File
देश के पहले प्रधानमंत्री का जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। उनकी जयंती को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी मौके पर हम आपको कुछ दिलचस्प तस्वीरों के बारे में बता रहे हैं। इस तस्वीर में नेहरू अपने नाती संजय गांधी के साथ हैं।
2/8Image Source : File
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इस तस्वीर में बाघ के एक बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि नेहरू को एडवेंचरस चीजें करने का बहुत शौक था। वह माउंटेनियरिंग भी किया करते थे।
3/8Image Source : File
जवाहरलाल नेहरू बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थे, इसीलिए उनकी जयंती को 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस तस्वीर में नेहरू दून स्कूल के बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।
4/8Image Source : File
जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी ने देश के स्वाधीनता संग्राम में अमूल्य योगदान दिया था। इस तस्वीर में नेहरू और गांधी कांग्रेस के एक अधिवेशन में बैठे हुए गुफ्तगू कर रहे हैं।
5/8Image Source : File
जवाहरलाल नेहरू की शादी कमला नेहरू से हुई थी। इस तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री अपनी पत्नी कमला के साथ नजर आ रहे हैं।
6/8Image Source : File
आजादी की लड़ाई के दौरान नेहरू ने भारत के दूर-दराज के इलाकों की भी खूब यात्रा की थी। इस तस्वीर में नेहरू के साथ अब्दुल गफ्फार खान हैं और यह तस्वीर NWFP के वाना में ली गई थी।
7/8Image Source : File
यह तस्वीर 1946 में सिंगापुर में ली गई थी। इस तस्वीर में नेहरू आजाद भारत के पहले गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन के साथ हैं।
8/8Image Source : File
जवाहरलाल नेहरू की यह तस्वीर इंडोनेशिया के जावा से है, जहां वह मशहूर सल्फर क्रेटर तंगकुबन प्रबू को देखने गए थे। 1950 की इस तस्वीर में उनके साथ उनकी बेटी इंदिरा गांधी भी नजर आ रही हैं।