Published : Aug 27, 2026 07:03 pm IST, Updated : Aug 27, 2026 07:03 pm IST
1/4Image Source : Magnific
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राशिचक्र में 3 ऐसी राशियां हैं जिनके लड़के अच्छे भाई साबित होते है। ये लोग अपनी बहनों का हमेशा साथ निभाते हैं और उनको मुश्किलों से निकालते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको जानकारी देंगे।
2/4Image Source : Magnific
मिथुन राशि- इस राशि के लड़के अपनी बहन के लिए एक ढाल की तरह होते हैं। हर मुश्किल परिस्थिति में ये बहन का साथ देने वाले माने जाते हैं। इसके साथ ही चुलबुले होने के कारण ये बहन के फेवरेट भी होते हैं और अक्सर बहनें दिल खोलकर अपनी बातें इनसे साझा करती हैं।
3/4Image Source : Pinterest
सिंह राशि- सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के लड़के अच्छे भाई साबित होते हैं। इस राशि वाले बहन को दुनिया की हर खुशी देना चाहते हैं। बहन के चेहरे पर उदासी देखकर ये भी भावुक हो सकते हैं। इनको भी अच्छा भाई माना जाता है।
4/4Image Source : Magnific
तुला राशि- शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि के जातक भी बहनों के प्रति बहुत केयरिंग होते हैं। इस राशि वाले लड़के अच्छा भाई होने के साथ ही बहन के अच्छे दोस्त भी होते हैं। इनका शांत और संतुलित स्वभाव बहनों को भाता है। ये लोग भी बहन को जीवन की हर खुशी देना चाहते हैं।