Published : Jan 22, 2026 06:46 pm IST, Updated : Jan 22, 2026 06:46 pm IST
1/5Image Source : Freepik
बसंत पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और कई लोग व्रत भी इस दिन रखते हैं। इसके साथ ही कुछ आसान से उपाय करके भी आप माता सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए आपको घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए। इन स्थानों में से सबसे पहला स्थान है घर का द्वार, क्योंकि यहीं से माता घर में प्रवेश करती हैं। प्रवेश द्वार के दोनों ओर आप दीपक जला सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
घर के ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में भी इस दिन आपको दीपक जलाना चाहिए। यह दिशा देवी-देवताओं की दिशा मानी जाती है, इस दिशा में दीपक जलाने से आपके जीवन का अज्ञान दूर होता है और माता सरस्वती का आशीर्वाद भी आप प्राप्त करते हैं।
4/5Image Source : Freepik
बसंत पंचमी के दिन घर के मंदिर में आपको घी के तेल का दीपक जलाना चाहिए और माता सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती आपको जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं।
5/5Image Source : Freepik
बसंत पंचमी के दिन आपको घर के स्टडी रूम में भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। यहां दीपक जलाने से बौद्धिक और रचनात्मक क्षमता आपको प्राप्त होती है।