Published : Aug 19, 2026 06:21 am IST, Updated : Aug 19, 2026 06:21 am IST
1/4Image Source : Pexels
बुध को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध तार्किक क्षमता, बुद्धि, वाणी आदि के कारक ग्रह भी हैं। वहीं कुंडली में कुछ राशियों में अगर ये विराजमान हों तो व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी होती है और ऐसे लोग अपने तर्क से सबका दिल जीत लेते हैं। इसके साथ ही बुध इन विशेष राशियों में बैठकर व्यक्ति को वाणी कौशल भी प्रदान करता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं आइए जानते हैं।
2/4Image Source : Magnific
मिथुन राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह बुध ही हैं इसलिए कुंडली में अगर बुध मिथुन राशि में विराजमान हैं तो व्यक्ति तीव्र बुद्धि वाला होता है। ऐसे लोग जिज्ञासु और बहुमुखी प्रतिभा के धनी हो सकते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोगों को कला के क्षेत्र में भी उपलब्धि मिलती है। मिथुन राशि में बैठे बुध व्यक्ति को अच्छी वाणी और तार्किक क्षमता भी प्रदान करते हैं।
3/4Image Source : Magnific
कन्या राशि- कन्या बुध की दूसरी राशि है और इस राशि में बुध उच्च स्थिति में भी होते हैं। इस राशि के जातक तार्किक और बुद्धिमान होने के साथ ही मेहनती भी होते हैं। इन लोगों की योजनाएं अक्सर कामयाब होती हैं। अपनी स्पष्ट वाणी से भी ये लोग लोगों का दिल जीत पाने में कामयाब हो सकते हैं।
4/4Image Source : Magnific
तुला राशि- अगर कुंडली में बुध तुला राशि में विराजमान हो तो व्यक्ति समझदार और संतुलित विचारों वाला माना जाता है। ऐसे लोगों की वाणी बहुत मधुर होती है जिसके दम पर ये समाज में ख्याति पाते हैं। बुध ऐसे लोगों को बौद्धिक क्षमता भी प्रदान करते हैं और इनकी तार्किक क्षमता भी अच्छी होती है।