पितृ पक्ष में मृत पूर्वजों के सपने आना किस बात का है संकेत, ये शुभ है या अशुभ?
पितृ पक्ष में मृत पूर्वजों के सपने आना किस बात का है संकेत, ये शुभ है या अशुभ?
पितृ पक्ष चल रहा है जिसकी समाप्ति 21 सितंबर 2025 को होगी। ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष में सपने में कुछ चीजों का दिखना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसे सपने देखने का मतलब है कि आप पर आपके पूर्वजों की विशेष कृपा है।
Published : Sep 15, 2025 10:07 am IST, Updated : Sep 15, 2025 10:08 am IST
1/7Image Source : freepik
पितृ पक्ष चल रहा है जिसकी समाप्ति 21 सितंबर 2025 को होगी। ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष में सपने में कुछ चीजों का दिखना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसे सपने देखने का मतलब है कि आप पर आपके पूर्वजों की विशेष कृपा है।
2/7Image Source : freepik
सपनों में पूर्वजों की आनंदपूर्ण बातचीत होते देखना इस बात का संकेत है कि पूर्वजों को परलोक में शांति मिल गई है और आप पर उनकी विशेष कृपा बनी हुई है।
3/7Image Source : freepik
सपने में अगर पितर आशीर्वाद की मुद्रा में खड़े हुए दिखाई देते हैं तो असल जीवन में भी उनका सानिध्य मिलता है। ऐसा सपना दिखना इस बात का संकेत है कि आप पर उनकी विशेष कृपा बनी हुई है और जल्द आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है।
4/7Image Source : canva
यदि आपको पितृपक्ष के दौरान सपने में पितर धन देते दिखाई दें तो इसका अर्थ है कि आपको धन लाभ होने वाला है। यह इस बात का संकेत है कि आपको पैसा किसी ऐसी जगह से मिल सकता हैं जिसकी आप उम्मीद न कर रहे हों। ऐसा कोई भी सपना इस बात का संकेत भी हो सकता है।
5/7Image Source : freepik
पितृपक्ष में यदि आप सपने में पितरों को प्रसन्न मुद्रा में देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको किसी कार्य में बड़ी सफलता मिलने वाली है। ऐसे सपने इस बात का संकेत देते हैं कि आपके पितर प्रसन्न हैं और वो आपके ऊपर कृपा बरसा रहे हैं और यदि आप किसी समस्या से घिरे हैं तो जल्द ही उसका समाधान होने वाला है।
6/7Image Source : canva
यदि सपने में आप अपने किसी मृत पूर्वज को अपने सिरहाने खड़े हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि उनकी आप पर विशेष कृपा है। ये सपना ये बताता है कि आपको आपके सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
7/7Image Source : freepik
यदि आपको पितर सपने में भोजन ग्रहण करते हुए दिखाई देते हैं तो इसका मतलब है कि वो आपसे प्रसन्न हैं और अपनी कृपा आप पर बनाए हुए हैं।