Garud Puran: मृत व्यक्ति के कपड़े पहनना सही या गलत? जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण
Garud Puran: मृत व्यक्ति के कपड़े पहनना सही या गलत? जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण
Garud Puran: अक्सर लोग इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं कि मृत व्यक्ति के कपड़े पहने चाहिए या नहीं। आज हम आपको बताएंगे कि गरुड़ पुराण में इसको लेकर क्या लिखा गया है।
Published : Jan 23, 2026 08:00 pm IST, Updated : Jan 23, 2026 08:00 pm IST
1/5Image Source : Freepik
जन्म-मरण के चक्र से हर व्यक्ति को गुजरना पड़ता है। मृत्यु के बाद व्यक्ति की यादें और कुछ चीजें इस दुनिया में रह जाती हैं। ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि मृत व्यक्ति के कपड़ों और अन्य चीजों का क्या करना चाहिए। आज हम आपको गरुड़ पुराण में इसको लेकर क्या लिखा गया है बताएंगे।
2/5Image Source : Freepik
गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति के कपड़े पहनना सही नहीं होता, खासकर घर के लोग अगर मृत व्यक्ति के कपड़े पहनते हैं तो जीवात्मा का मोह टूट नहीं पाता। बार-बार मृत आत्मा घर के लोगों की ओर आकर्षित होती है और आत्मा को मुक्ति मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
3/5Image Source : Freepik
इसलिए मृत व्यक्ति के परिवार वालों को गलती से भी उनके कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इन कपड़ों को अनजान लोगों को आप दान में दे सकते हैं या फिर किसी वृद्धाश्रम, अनाथालय में भी इन कपड़ों को दान करना सही माना जाता है।
4/5Image Source : Freepik
वहीं, मृत व्यक्ति के आभूषण, घड़ी आदि को भी आप दान कर सकते हैं या इन्हें सहेजकर कहीं रख सकते हैं। अगर मृत व्यक्ति ने मृत्यु से पूर्व अपनी कोई चीज आपको उपहार में दी थी तो उसे आप पहन सकते हैं। ऐसा करना गलत नहीं माना जाता।
5/5Image Source : Freepik
मृत व्यक्ति की कुंडली को भी मृत्यु के बाद घर में नहीं रखना चाहिए आप इसे किसी मंदिर में रख कर आ सकते हैं या फिर बहते पानी में इसे प्रवाहित कर सकते हैं। ऐसा करने से आत्मा को मुक्ति मिलती है।