Astrology: सच्चे दोस्त होते हैं इन 3 राशियों के लोग, जीवन भर निभाते हैं साथ
Astrology: सच्चे दोस्त होते हैं इन 3 राशियों के लोग, जीवन भर निभाते हैं साथ
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र मिलता है जिनको सच्चा दोस्त माना जाता है। ये लोग दोस्ती करने के बाद उसे पूरी सिद्दत से निभाते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
Published : May 02, 2026 06:48 am IST, Updated : May 02, 2026 06:48 am IST
1/4Image Source : Freepik
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र आता है जिनको दोस्ती के मामले में सबसे अव्वल माना जाता है। इन राशियों के लोग एक बार दोस्ती करके उसे जिंदगी भर निभाते हैं। अपने दोस्तों का साथ देने के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
2/4Image Source : Freepik
कर्क राशि: चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि वालों को हमदर्द और अच्छा दोस्त माना जाता है। हालांकि ये लोग थोड़े अंतर्मुखी होते हैं और आसानी से दोस्त नहीं बनाते लेकिन एक बार दोस्ती का रिश्ता बना लिया तो उसे निभाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अपने दोस्तों की भावनाओं को ये लोग बिना कहे भी समझ जाते हैं।
3/4Image Source : Freepik
वृश्चिक राशि: जल तत्व की वृश्चिक राशि के लोगों को भी सच्चा दोस्त माना जाता है। ये लोग भी दोस्ती करने में समय ले सकते हैं लेकिन एक बार दोस्ती कर ली तो ये दोस्तों के रक्षक बन जाते हैं। अपने दोस्तों का साथ ये हर हालत में देते हैं। इनके लिए दोस्त अपने जीवन का अटूट हिस्सा होता है।
4/4Image Source : Freepik
कुंभ राशि: शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि के जातक भी दोस्ती निभाने में अच्छे माने जाते हैं। मुसीबत के समय ये लोग हमेशा दोस्तों का साथ देते हैं। इनके मित्र कम हो सकते हैं लेकिन दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।