Published : Mar 29, 2026 02:10 pm IST, Updated : Mar 29, 2026 02:10 pm IST
1/5Image Source : Freepik
Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026 को रखा जाएगा। इस दिन व्रत के साथ ही कुछ विष्णु मंत्रों का जप करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इन्हीं मंत्रों के बारे में और इनसे मिलने वाले लाभ के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
2/5Image Source : Canva
कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सरल और शक्तिशाली मंत्र 'ॐ विष्णवे नमः' का आपको जप करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से भगवान विष्णु की आपको कृपा प्राप्त होती है और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
3/5Image Source : Freepik
'ॐ श्रीं श्री लक्ष्मी-नारायणाभ्यां नमः' कामदा एकादशी के दिन इस मंत्र का जप करने से आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इस मंत्र का जप करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
4/5Image Source : Freepik
'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' इसे भगवान विष्णु का मूलमंत्र कहा जाता है। इस मंत्र का जप करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि भी आती है।
5/5Image Source : Freepik
'ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥' यह विष्णु गायत्री मंत्र है। कामदा एकादशी के दिन इसका जप करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही कामदा एकादशी के दिन 'ॐ नमो नारायण' मंत्र का जप करने से भी आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं।