Published : Jan 16, 2026 06:11 pm IST, Updated : Jan 16, 2026 06:11 pm IST
1/6Image Source : Pexels
वास्तु शास्त्र में आज हम बात कर रहे हैं कर्ज से बचने और उससे राहत पाने के उपायों की। आज के समय में आर्थिक जरूरतों और मजबूरियों के चलते कई बार व्यक्ति को कर्ज लेना पड़ता है। शुरुआत में लगता है कि कर्ज आसानी से उतर जाएगा, लेकिन समय के साथ किस्तें बोझ बन जाती हैं।
2/6Image Source : Pexels
चाहे कितनी भी कोशिश कर ली जाए, कुछ न कुछ रकम बाकी रह ही जाती है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र में कर्ज से जुड़ी समस्याओं के समाधान बताए गए हैं, ताकि व्यक्ति आर्थिक तनाव से बाहर निकल सके। देश के जाने माने ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं कर्ज के बोझ से छुटकारा पाने के आसान और असरदार उपाय
3/6Image Source : Pixabay
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कर्ज की किस्त या उधार की रकम चुकाने के लिए मंगलवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन किसी का पैसा लौटाने से कर्ज जल्दी उतरता है और दोबारा उधार लेने की स्थिति नहीं बनती। माना जाता है कि मंगलवार को लिया गया यह निर्णय व्यक्ति को आर्थिक स्थिरता की ओर ले जाता है। इसलिए जब भी संभव हो, कर्ज की किस्त मंगलवार के दिन ही चुकाने की कोशिश करनी चाहिए।
4/6Image Source : Pixabay
अगर आपके घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में वॉशरूम बना हुआ है, तो यह वास्तु दोष कर्ज बढ़ने का कारण बन सकता है। वास्तु शास्त्र में इस दिशा को स्थिरता और मजबूती से जोड़ा जाता है। यहां वॉशरूम होने से आर्थिक असंतुलन पैदा होता है और व्यक्ति पर कर्ज का दबाव बढ़ सकता है। इसलिए घर बनवाते समय इस दिशा में वॉशरूम बनाने से बचना चाहिए।
5/6Image Source : Pexels
वास्तु के अनुसार, घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना कर्ज से मुक्ति के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि कांच का फ्रेम लाल, सिंदूरी या मैरून रंग का न हो। कांच जितना हल्का और बड़े आकार का होगा, उतना ही सकारात्मक प्रभाव देगा। इससे धन की आवक बढ़ती है और आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
6/6Image Source : Pexels
वास्तु शास्त्र के ये उपाय दिखने में छोटे लग सकते हैं, लेकिन इन्हें सही तरीके से अपनाने पर बड़ा फायदा मिलता है। सही दिशा, सही दिन और घर की सही संरचना व्यक्ति को कर्ज के बोझ से राहत दिला सकती है। उम्मीद है कि इन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप भी आर्थिक तनाव से बाहर निकल पाएंगे और जीवन में स्थिरता महसूस करेंगे।