1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. चेहरे पर इन जगहों पर तिल वाली महिलाएं मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, पति की बदल देती हैं तकदीर

चेहरे पर इन जगहों पर तिल वाली महिलाएं मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, पति की बदल देती हैं तकदीर

Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
Published : Mar 27, 2026 03:40 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 03:40 pm IST
Women Lucky Moles on Face: ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र में तिल को व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य से जोड़कर देखा जाता है। कई बार ये तिल बंद किस्मत के दरवाजे खोलने का भी संकेत देते हैं। खासतौर पर महिलाओं के चेहरे पर मौजूद कुछ विशेष स्थानों पर तिल को अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसी महिलाएं न केवल खुद सफल होती हैं, बल्कि अपने जीवनसाथी के लिए भी सौभाग्य लेकर आती हैं। तो आइए जानते हैं कि चेहरे पर किन जगहों पर तिल वाली महिलाएं बेहद भाग्यशाली होती हैं, जो अपने पति की भी तकदीर बदल देती है।
1/7 Image Source : Freepik

होंठ पर तिल वाली महिलाएं आकर्षक व्यक्तित्व की होती हैं। यदि तिल होंठ के नीचे है तो वे मेहनती और कर्मठ मानी जाती हैं, जिन्हें मेहनत का पूरा फल मिलता है। वहीं, होंठ के ऊपर तिल होने पर महिलाएं आकर्षण का केंद्र होती हैं और आर्थिक रूप से भी मजबूत रहती हैं। इन्हें कभी धन की कमी नहीं रहती। इन महिलाओं की शादी धनवान लड़के से ही होती है।
2/7 Image Source : Pexels

आंख की पुतली या पलक पर तिल वाली महिलाएं शांत, बुद्धिमान और भरोसेमंद होती हैं। लोग इन पर आसानी से भरोसा करते हैं। ऐसी महिलाओं को करियर और वैवाहिक जीवन दोनों में सफलता मिलती है और अक्सर इनका विवाह संपन्न परिवार में होता है।
3/7 Image Source : Pexels
आंख की पुतली या पलक पर तिल वाली महिलाएं शांत, बुद्धिमान और भरोसेमंद होती हैं। लोग इन पर आसानी से भरोसा करते हैं। ऐसी महिलाओं को करियर और वैवाहिक जीवन दोनों में सफलता मिलती है और अक्सर इनका विवाह संपन्न परिवार में होता है।
महिलाओं के गाल पर तिल होना भी उनके लिए भाग्यशाली होने का संकेत माना जाता है। खासतौर पर बाएं गाल पर होना। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, बाएं गाल पर तिल वाली महिलाएं मिलनसार और मधुर स्वभाव की होती हैं। वे अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेती हैं और जीवन में लगातार तरक्की करती हैं।
4/7 Image Source : Pexels

जिन महिलाओं की नाक के अग्र भाग (सिरे) पर तिल होता है, उन्हें तेज भाग्य वाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं जीवन में जल्दी सफलता हासिल करती हैं और उनका लाइफस्टाइल भी अच्छा रहता है। माना जाता है कि इनका विवाह उच्च पद या अच्छे आर्थिक स्थिति वाले व्यक्ति से होता है। इनके जीवन में धन, ऐश्वर्य और वैभव की कमी नहीं रहती, जिससे ये सुखी और समृद्ध जीवन जीती हैं।
5/7 Image Source : Pexels

जिन महिलाओं की भौंहों के बीच तिल होता है, वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। वे करियर में तेजी से आगे बढ़ती हैं। राजनीति, नौकरी या व्यापार हर क्षेत्र में ये महिलाएं उच्च पद और प्रतिष्ठा हासिल करती हैं। इनके जीवन में धन-संपत्ति की कमी नहीं रहती। वहीं, ऐसी महिलाएं जिनके बाईं या दाईं भौंह पर तिल होता है, उन्हें कभी भी अपने जीवन में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता।
6/7 Image Source : Pexels

माथे पर तिल वाली महिलाएं अपने दम पर सफलता हासिल करती हैं। ये आत्मनिर्भर और मेहनती होती हैं, जो जीवन में अपनी अलग पहचान बनाती हैं। इन्हें सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन मिलता है और ये धार्मिक प्रवृत्ति की भी मानी जाती हैं।
7/7 Image Source : Pexels

Advertisement