Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम!
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम!
मकर संक्रांति के दिन कई ग्रह का महासंयोग बन रहा है। ऐसे में इन राशियों पर इसका शुभ असर होगा। इन राशि के जातकों को धन का लाभ होगा। तो आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन किन राशियों की किस्मत चमकेगी।
Published : Jan 11, 2026 08:55 pm IST, Updated : Jan 11, 2026 08:55 pm IST
1/7Image Source : FILE IMAGE
हर साल माघ माह में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में यह दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान का विधान है। कहते हैं मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान करने से पुण्यकारी लाभ मिलते हैं। इतना ही नहीं व्यक्ति के धन-धान्य और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। आपको बता दें कि जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।
2/7Image Source : FILE IMAGE
इस साल मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति को उत्तरायण, खिचड़ी, तिल संक्रांत आदि नामों से जाना जाता है। इस वर्ष मकर संक्रांति का दिन बहुत ही फलदायी माना जा रहा है। दरअसल, इस दिन अनुराधा नक्षत्र का संयोग और सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इतना ही नहीं मकर संक्रांति के दिन सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा।
3/7Image Source : FILE IMAGE
मकर संक्रांति के दिन ग्रहों के इन महासंयोग की वजह से इन सौभाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशि के जातकों को धन का लाभ तो मिलेगा साथ ही अन्य सभी कार्य बिना बाधा के भी पूरे होंगे। तो आइए जानते हैं कि किन राशियों का भाग्य खुलने वाला है।
4/7Image Source : FILE IMAGE
मेष राशि वालों के लिए ग्रहों का योग बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। इस राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनका प्रमोशन का योग बन रहा है। साथ ही उन्हें अपने करियर में अपार सफलता भी प्राप्त होगा। सूर्य देव की कृपा से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा।
5/7Image Source : FILE IMAGE
सिंह राशि वालों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिल सकती है। धन के मामले में सिंह राशि वालों को लाभ मिलेगा। अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है भाग्य आपका साथ देगा।
6/7Image Source : FILE IMAGE
वृश्चिक राशि वालों के इस साल की मकर संक्रांति अत्यंत ही लाभदायकर रहेगी। उन्हें अचानक से धन की प्राप्ति होगी, जिससे आर्थित स्थिति में पहले से अधिक मजबूती आएगी। मानसिक शांति भी मिलेगी।
7/7Image Source : FILE IMAGE
मकर राशि वालों के आय में बढ़ोतरी हो सकती है। इस राशि के कारोबारियों को व्यापार में कई गुना अधिक मुनाफा मिलेगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। परिवार में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली बनी रहेगी।