Published : Jun 16, 2026 06:21 am IST, Updated : Jun 16, 2026 06:21 am IST
1/4Image Source : India Tv
मंगलवार के दिन को मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए बेहद खास माना जाता है। यह दिन मंगल ग्रह से तो संबंधित है ही साथ ही हनुमान जी की आराधना करने के लिए भी यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में मंगलवार के दिन कुछ उपाय करने से आपको मंगल दोष से मुक्ति मिल सकती है और वैवाहिक जीवन, आर्थिक पक्ष में सुधार देखने को मिल सकता है। आइए जान लेते हैं मंगलवार के दिन किए जाने वाले उन उपायों के बारे में जो मंगल दोष से मुक्ति दिलाते हैं।
2/4Image Source : Magnific
मंगलवार के दिन आपको हनुमान मंदिर में जाकर बजरंगबली को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करना चाहिए। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह सरल सा उपाय मंगल दोष से आपको मुक्ति दिलाता है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।
3/4Image Source : Magnific
मंगलवार के दिन लाल वस्तुओं का दान करना भी बेहद शुभ होता है। इस दिन आपको गुड़, लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र, तांबे के बर्तन आदि दान करने चाहिए। इन चीजों का दान करने से मंगल दोष के बुरे प्रभावों से आपको मुक्ति मिलती है।
4/4Image Source : Magnific
मंगलवार के दिन आपको हनुमान चालीसा का कम से कम 7 बार पाठ या फिर बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रहों के सभी बुरे प्रभाव दूर होने लगते हैं। साथ ही आपको नकारात्मकता से भी मुक्ति मिलती है।