Mangaladitya Yog: मकर राशि में बना मंगलादित्य योग, दिग्बली अवस्था में सूर्य-मंगल पहुंचाएंगे इन 4 राशियों को लाभ
Mangaladitya Yog: मकर राशि में बना मंगलादित्य योग, दिग्बली अवस्था में सूर्य-मंगल पहुंचाएंगे इन 4 राशियों को लाभ
Mangaladitya Yog: मकर राशि में 16 जनवरी के दिन मंगल के गोचर के बाद मंगलादित्य योग का निर्माण हुआ है। यह योग किन राशियों के लिए सुखद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं।
Published : Jan 16, 2026 04:29 pm IST, Updated : Jan 16, 2026 04:29 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सूर्य ग्रह 14 जनवरी 2026 से मकर राशि में संचार कर रहे हैं वहीं 16 जनवरी को मंगल ग्रह का गोचर भी मकर राशि में हो गया है। ऐसे में सूर्य और मंगल मिलकर मकर राशि में मंगलादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग के चलते राशिचक्र की चार राशियों को लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
2/5Image Source : Freepik
मेष राशि- आपके लिए मंगलादित्य योग ऊर्जा को बढ़ाने वाला साबित होगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे और संचित धन में भी इस दौरान वृद्धि हो सकती है। करियर क्षेत्र से जुड़ी जो समस्याएं थीं वो धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं।
3/5Image Source : Freepik
सिंह राशि- आपकी राशि के स्वामी सूर्य और मंगल के बीच शुभ योग का बनना आपको सकारात्मक प्रभाव देगा। इस राशि के जातकों को मनचाही जगह पर रोजगार मिल सकता है। अटकी योजनाएं पूरी होंगी। कारोबारी जबरदस्त धन लाभ पा सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
धनु राशि- मंगलादित्य योग के बनने से आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और इस ज्ञान का आप सही इस्तेमाल भी कर पाएंगे। माता-पिता के जरिए लाभ मिल सकता है। धन-धान्य में भी वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों की सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
मीन राशि- मंगलादित्य योग के बनने से आपको आय के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं। निवेश किए गए धन से अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि के जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। जीवन में आ रही कई समस्याओं का हल आपको मिल सकता है।