राजा-महाराजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, शुक्र देव इनकी लग्जरी में नहीं होने देते कोई कमी
राजा-महाराजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, शुक्र देव इनकी लग्जरी में नहीं होने देते कोई कमी
अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 6 के लोगों पर शुक्र देव की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है क्योंकि शुक्र देव इस मूलांक के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। इसलिए इन लोगों को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
Published : Aug 06, 2025 01:05 pm IST, Updated : Aug 06, 2025 01:05 pm IST
1/7Image Source : canva
अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 6 के लोगों पर शुक्र देव की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है क्योंकि शुक्र देव इस मूलांक के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। इसलिए इन लोगों को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
2/7Image Source : canva
बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोग दिखने में बेहद आकर्षक होते हैं। अपने सरल स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं।
3/7Image Source : canva
मूलांक 6 के लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। इन्हें महंगी चीजें खरीदना काफी अच्छा लगता है। चाहे वो महंगे कपड़े हों या जूते या फिर गाड़ी। इन्हें लग्जरी चीजें काफी आकर्षित करते हैं और शुक्र की कृपा से इन्हें ये चीजें खूब मिलती भी हैं।
4/7Image Source : canva
मूलांक 6 के लोग हमेशा बन-ठनकर रहते हैं। अक्सर अपनी वास्तविक उम्र से छोटे दिखाई देते हैं। ये अपने लाइफस्टाइल पर खूब पैसा खर्च करते हैं।
5/7Image Source : canva
ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं और जमकर खर्च भी करते हैं। अपने सारे शौक पूरे करते हैं और दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं।
6/7Image Source : canva
शुक्र देव की कृपा से इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। इन्हें कहीं न कहीं से धन प्राप्त हो ही जाता है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है।
7/7Image Source : canva
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)