किन राशियों के लोग सबसे ज्यादा डॉमिनेटिंग माने जाते हैं?
किन राशियों के लोग सबसे ज्यादा डॉमिनेटिंग माने जाते हैं?
ज्योतिष शास्त्र में 4 ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जो डॉमिनेटिंग स्वभाव की मानी जाती हैं। इन राशियों के लोगों में नेतृत्व करने का गुण जन्म से ही होता है। लेकिन इनका यही स्वभाव कई बार दूसरों पर हावी होने लगता है।
Published : Jul 14, 2026 02:56 pm IST, Updated : Jul 14, 2026 02:56 pm IST
1/5Image Source : canva
ज्योतिष शास्त्र में 4 ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जो डॉमिनेटिंग स्वभाव की मानी जाती हैं। इन राशियों के लोगों में नेतृत्व करने का गुण जन्म से ही होता है। लेकिन इनका यही स्वभाव कई बार दूसरों पर हावी होने लगता है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे ये सामने वाले को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हों। जिससे साथ के लोग कई बार असहज महसूस करने लगते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जो हर जगह अपनी चलाती हैं।
2/5Image Source : india tv
मेष राशि वालों का स्वभाव काफी डॉमिनेटिंग माना जाता है। मंगल के कारण ये लोग ऊर्जावान, साहसी और उत्साही होते हैं। किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते। ये हर जगह अपना दबदबा बनाकर रखते हैं। अगर कोई इनके काम में दखलअंदाजी करने की कोशिश करता है तो ये काफी आक्रामक भी हो जाते हैं। ये अपनी बात मनवाकर ही दम लेते हैं। इनके आगे जल्दी किसी की नहीं चलती।
3/5Image Source : india tv
सिंह राशि वालों को भी डॉमिनेटिंग स्वभाव का माना जाता है। ऐसा इनके राशि स्वामी सूर्य के कारण होता है। इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी जन्म से ही होती है। इसके अलावा ये हर जगह सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहना भी पसंद करते हैं। ये हर जगह अपनी चलाते हैं। परिवार हो चाहे प्रोफेशनल लाइफ हर जगह इनका दबदबा रहता है। अगर कोई इनकी बातों को न मानें तो ये काफी क्रोधित हो जाते हैं।
4/5Image Source : india tv
वृश्चिक राशि भी डॉमिनेटिंग स्वभाव की मानी जाती है। इन्हें हर चीज अपने नियंत्रण में रखना पसंद होता है। अगर चीजें इनके कंट्रोल से बाहर जाने लगती हैं तो ये काफी आक्रामक हो जाते हैं। परिवार में इनकी खूब चलती है। लेकिन इनका अधिक डॉमिनेटिंग स्वभाव लव लाइफ में अड़चन पैदा कर सकता है।
5/5Image Source : india tv
मकर शनि की राशि है। ये लोग काफी व्यावहारिक और करियर ओरिएंटेड होते हैं। हर काम में परफेक्शन चाहते हैं। अगर कोई इनके नियमों को या बातों को नहीं मानता है तो ये काफी भड़क जाते हैं। इनका डोमिनेटिंग व्यवहार इनके सख्त रवैये में साफ-साफ झलकता है। ये भावनाओं से ज्यादा लॉजिक से दूसरों को नियंत्रित करते हैं।