Published : Jan 25, 2026 11:57 am IST, Updated : Jan 29, 2026 02:31 pm IST
1/5Image Source : Canva
Rahu-Budh Yuti: राहु ग्रह को ज्योतिष में मयावी ग्रह माना जाता है। राहु भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है और मानसिक तनाव भी व्यक्ति को दे सकता है। वर्तमान में राहु ग्रह कुंभ राशि में है। 3 फरवरी को बुध ग्रह भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और राहु-बुध की युति होगी। इस युति के प्रभाव से राशि चक्र की कुछ राशियों को जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन राशियों के साथ छल-कपट और धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए सतर्क इन राशियों को रहना होगा और कुछ उपाय भी फरवरी के माह में करने होंगे। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
2/5Image Source : Freepik
कर्क राशि- राहु और बुध की युति के चलते आप गलत संगति में फंस सकते हैं और धोखाधड़ी आपके साथ हो सकती है। आपको किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से बचना होगा। धन से जुड़ा लेन देन इस राशि के जातकों को सतर्कता से करना होगा। आपका कोई करीबी ही आपके साथ छल कर सकता है।
3/5Image Source : Freepik
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक मानसिक भ्रम का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान अपने पार्टनर पर शक करने से आपको बचना होगा, नहीं तो रिश्ता टूट सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी छल-कपट करके आपका नाम खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए हर कार्य को आपको सावधानी से करने की आवश्यकता होगी।
4/5Image Source : Freepik
मीन राशि- इस राशि के जातकों को संवेदनशील और भावुक माना जाता है फरवरी के महीने में भी मीन राशि के लोगों को भी धोखा मिल सकता है। जिस व्यक्ति पर आपको सबसे अधिक भरोसा था वो ही आपका दिल तोड़ सकता है। इसके साथ ही बुध-राहु की युति त्वचा रोग भी आपको दे सकती है। इसलिए अपने संगति और स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी।
5/5Image Source : Freepik
राहु-बुध की युति के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही गाय को हरा चारा खिलाने से भी कई अशुभ प्रभावों से आप बच सकते हैं। मानसिक रूप से स्थिर रहने के लिए इन तीनों ही राशियों को योग ध्यान करना चाहिए।