Published : Aug 15, 2026 12:03 pm IST, Updated : Aug 15, 2026 12:03 pm IST
1/4Image Source : Magnific
ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र आता है जो राजनीति के क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। इन राशियों में ज्ञान, तार्किक क्षमता और कूटनीतिक कौशल देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
2/4Image Source : Magnific
सिंह राशि- सिंह ग्रहों के राजा सूर्य की राशि है। इस राशि के जातकों में जन्म से ही नेतृत्व करने की जबरदस्त क्षमता होती है। सिंह वाले भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनाना जानते हैं। अपने ज्ञान और तर्क करने की क्षमता से ये लोग राजनीति के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता पा सकते हैं। इनकी कड़क आवाज भी लोगों को प्रभावित करती है।
3/4Image Source : Magnific
तुला राशि- इस राशि के लोग नापतोल करके हर काम करते हैं और साथ ही कूटनीति के मामले में भी अव्वल होते हैं जो एक राजनीतिज्ञ के लिए बेहद जरूरी है। शुक्र के प्रभाव से ज्ञान की भी इनमें कोई कमी नहीं होती। अपनी तार्किक क्षमता और अच्छे व्यवहार के कारण इस राशि के लोग राजनीति के क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।
4/4Image Source : Magnific
वृश्चिक राशि- इस राशि वाले लोग बहुत अच्छे रणनीतिकार माने जाते हैं साथ ही अपने विरोधियों को परास्त करने में भी ये अच्छे होते हैं। इनके अकाट्य तर्क लोगों को पसंद आते हैं। यही वजह है कि राजनीति के क्षेत्र में ये लोग भी ऊंचाइयां छू सकते हैं।