1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. अमीर लोग घर की दक्षिण दिशा में रखते हैं ये 5 खास चीजें, इसलिए मां लक्ष्मी की बरसती है खूब कृपा

अमीर लोग घर की दक्षिण दिशा में रखते हैं ये 5 खास चीजें, इसलिए मां लक्ष्मी की बरसती है खूब कृपा

Written By: Laveena Sharma
Published : Nov 11, 2025 02:37 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 09:13 am IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा का संबंध यश, धन और स्थिरता से होता है। इसलिए अगर इस दिशा में कुछ ऐसी खास चीजें रखी जाएं जो यहां के हिसाब से अनुकूल हों तो इससे किसी की भी किस्मत चमक सकती है। वास्तु शास्त्र अनुसार करोड़पति लोगों के घरों में दक्षिण दिशा में ये चीजें आसानी से देखने को मिल जाती हैं।
1/6 Image Source : unsplash.com
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा का संबंध यश, धन और स्थिरता से होता है। इसलिए अगर इस दिशा में कुछ ऐसी खास चीजें रखी जाएं जो यहां के हिसाब से अनुकूल हों तो इससे किसी की भी किस्मत चमक सकती है। वास्तु शास्त्र अनुसार करोड़पति लोगों के घरों में दक्षिण दिशा में ये चीजें आसानी से देखने को मिल जाती हैं।
घर के हॉल की दक्षिण दिशा वाली दीवार पर फिनिक्स चिड़िया की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिशा में लगाई गई ये तस्वीर सुख-समृद्धि में वृद्धि करती है और इससे घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। अमीरों के घरों में ये तस्वीर आसानी से देखने को मिल जाती है।
2/6 Image Source : canva

घर की दक्षिण दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे पितरों की विशेष कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है। जिससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
3/6 Image Source : canva
घर की दक्षिण दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे पितरों की विशेष कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है। जिससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
वास्तु शास्त्र अनुसार घर की दक्षिण दिशा में झाड़ू रखने से भी खूब लाभ प्राप्त होता है। कहते हैं इस दिशा में झाड़ू रखने से माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखें।
4/6 Image Source : canva
वास्तु शास्त्र अनुसार घर की दक्षिण दिशा में झाड़ू रखने से भी खूब लाभ प्राप्त होता है। कहते हैं इस दिशा में झाड़ू रखने से माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखें।
घर की दक्षिण दिशा सोना-चांदी जैसी कीमती चीजों को रखने के लिए भी शुभ मानी जाती है। कहते हैं इस दिशा में महंगी चीजें रखने से बरकत आती है। साथ ही वो चीजें हमारे पास लंबे समय तक टिकी रहती हैं।
5/6 Image Source : canva
घर की दक्षिण दिशा सोना-चांदी जैसी कीमती चीजों को रखने के लिए भी शुभ मानी जाती है। कहते हैं इस दिशा में महंगी चीजें रखने से बरकत आती है। साथ ही वो चीजें हमारे पास लंबे समय तक टिकी रहती हैं।
पलंग का सिरहाना भी दक्षिण दिशा की तरफ रखना चाहिए। कहते हैं इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
6/6 Image Source : canva

Advertisement