सात भागते घोड़ों की तस्वीर लगाने से नहीं मिल रहा कोई फायदा, कहीं गलत दिशा में तो नहीं लगा रखी?
सात भागते घोड़ों की तस्वीर लगाने से नहीं मिल रहा कोई फायदा, कहीं गलत दिशा में तो नहीं लगा रखी?
वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में सात भागते घोड़ों की तस्वीर को तरक्की, सफलता और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि कई घरों और ऑफिस में ये पेंटिंग आसानी से देखने को मिल जाती है। लेकिन इस पेंटिंग के लगाने का फायदा तभी मिलता है जब ये सही दिशा में लगी हो।
Published : Dec 18, 2025 11:28 am IST, Updated : Dec 18, 2025 10:00 pm IST
1/6Image Source : canva
वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में सात भागते घोड़ों की तस्वीर को तरक्की, सफलता और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि कई घरों और ऑफिस में ये पेंटिंग आसानी से देखने को मिल जाती है। लेकिन इस पेंटिंग के लगाने का फायदा तभी मिलता है जब ये सही दिशा में लगी हो।
2/6Image Source : canva
सात भागते घोड़ों की तस्वीर पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इस दिशा में ये तस्वीर लगाने से करियर में ग्रोथ मिलती है। इसके अलावा आप उत्तर दिशा में भी ये तस्वीर लगा सकते हैं। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है।
3/6Image Source : canva
इस तस्वीर को लगाने के लिए सबसे सही जगह ड्राइंग रूम है। इसके अलावा आप इसे ऑफिस में भी लगा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि ये तस्वीर इस तरह से लगाएं जिससे घोड़ों का मुख अंदर की तरफ रहे।
4/6Image Source : canva
सात भागते घोड़ों की तस्वीर ऐसी होनी चाहिए जिसमें सभी घोड़े साफ-साफ दिखाई दे रहे हों और साथ ही घोड़ों का रंग सफेद हो।
5/6Image Source : canva
इसके अलावा ये तस्वीर तभी फायदा देगी जब तस्वीर में सभी घोड़े एक ही दिशा में दौड़ रहे हों। अलग-अलग दिशा में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाने से कोई लाभ नहीं मिलता।
6/6Image Source : canva
इस बात का ध्यान रखें कि ये तस्वीर बेडरूम में, सीढ़ियों के नीचे, पूजा घर में और किसी टूटे फ्रेम में नहीं लगानी चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि घोड़े किसी चीज से बंधे न हों।