सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से पहले जान लें 4 जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से पहले जान लें 4 जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से पहले आपको कुछ नियमों को अवश्य जान लेना चाहिए। इन नियमों का पालन करके अगर आप शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करते हैं तो शुभ फल आपको प्राप्त हो सकते हैं।
Published : Aug 01, 2026 08:51 am IST, Updated : Aug 01, 2026 08:51 am IST
1/5Image Source : Pexels
सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हो चुका है और सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है। सावन सोमवार के दिन भक्त शिव जी की पूजा करते हैं और शिवलिंग पर बेलपत्र भी अर्पित करते हैं। हालांकि, बेलपत्र अर्पित करने से पहले आपको कुछ जरूरी नियमों को अवश्य जान लेना चाहिए, आज हम आपको इन्हीं निमयों के बारे में आपको बताने वाले हैं।
2/5Image Source : Pexels
सोमवार के दिन शिव पूजन में अगर बेलपत्र आप अर्पित करना चाहते हैं तो इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि सोमवार के दिन और चतुर्थी तिथि को बेलपत्र न तोड़ें। सोमवार या चतुर्थी तिथि की पूजा से एक दिन पहले ही आपको बेलपत्र तोड़ देने चाहिए। आपको बता दें कि सोमवार और चतुर्थी तिथि को बेलपत्र तोड़ना शुभ नहीं माना जाता।
3/5Image Source : Pexels
शिव जी को बेलपत्र अर्पित करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि बेलपत्र कहीं से भी टूटे न हों, बेल पत्र की संख्या हमेशा 3 हो। कटे हुए या 3 से कम या ज्यादा की संख्या में बेलपत्र अर्पित करना शुभ नहीं माना जाता।
4/5Image Source : Pexels
शिवलिंग पर बेलपत्र हमेशा इस तरह से चढ़ाए कि चिकना हिस्सा शिवलिंग को स्पर्श करे। सही तरीके से शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से शिव कृपा आपको प्राप्त हो सकती है।
5/5Image Source : Pexels
शिवलिंग पर बेलपत्र आपको 3, 5, 7, 11 की संख्या में अर्पित करने चाहिए। विषम संख्या में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से आपको शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।