Published : Aug 05, 2026 06:22 pm IST, Updated : Aug 05, 2026 06:28 pm IST
1/7Image Source : FILE IMAGE
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस माह में भक्तगण भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाता है। मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए शिव भक्त जलाभिषेक के साथ ही शिवलिंग पर कई चीजें अर्पित करते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि शिवलिंग पर कौन से फल नहीं चढ़ाना चाहिए।
2/7Image Source : PEXELS
शिवलिंग पर नारियल या नारियल का पानी भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों में शिवलिंग पर नारियल अर्पित करना वर्जित माना गया है।
3/7Image Source : PEXELS
शिवलिंग पर कभी भी जामुन नहीं चढ़ाएं वरना आपकी पूजा निष्फल हो सकती है। शास्त्रों में जामुन को शुद्ध फल नहीं माना गया है।
4/7Image Source : PEXELS
शिवलिंग पर अनार भी नहीं चढ़ाया जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, अनार पूरी तरह से शुद्ध नहीं है इसी कारण इसे शिवजी को अर्पित करना उचित नहीं माना जाता। हालांकि, अनार के रस से अभिषेक किया जा सकता है।
5/7Image Source : PEXELS
कई जगह शिवलिंग पर केला चढ़ाना भी वर्जित माना गया है। माना जाता है कि केले के उत्पत्ति भगवान शिव के रौद्र रूप और ब्राह्मण के श्राप के कारण हुई थी। इसलिए शिवलिंग पर केला नहीं चढ़ाना चाहिए।
6/7Image Source : PEXELS
इसके अलावा शिवलिंग पर कभी भी कटी और टूटे हुए फल नहीं चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग पर हमेशा साबूत और ताजा शुद्ध फल ही चढ़ाएं।
7/7Image Source : Magnific
शिवलिंग पर सेब, बेर, धतूरा चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा शिवजी को रुद्राक्ष का फल भी चढ़ा सकते हैं।