Surya Gochar: नीच राशि तुला से निकलेंगे सूर्य, 16 नवंबर के बाद इन 3 राशियों के जीवन में दिखेंगे सकारात्मक बदलाव
Surya Gochar: नीच राशि तुला से निकलेंगे सूर्य, 16 नवंबर के बाद इन 3 राशियों के जीवन में दिखेंगे सकारात्मक बदलाव
Surya Gochar: सूर्य ग्रह 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य की नीचता इस दिन भंग होगी। ऐसे में आइए जान लेते हैं किन राशियों के लिए नवंबर के आखिरी सप्ताह शुभ साबित होंगे।
Published : Nov 11, 2025 11:42 pm IST, Updated : Nov 11, 2025 11:42 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
सूर्य ग्रह 16 नवंबर को नीच राशि तुला से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों की जिंदगी से नकारात्मकता को दूर कर सकता है। इन राशियों को जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए जान लेते हैं इन के बारे में।
2/5Image Source : India Tv
कर्क राशि- सूर्य के इस गोचर से आपको अटके कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको 16 दिसंबर तक भूमि-भवन और वाहन खरीदने के अच्छे अवसर मिलेंगे। कारोबार करते हैं तो कोई बढ़िया डील हाथ लग सकती है।
3/5Image Source : India Tv
वृश्चिक राशि- पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव आपको दिखेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे करियर क्षेत्र में लाभ पा सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों को मनचाही जगह पर नौकरी करने का मौका मिल सकता है। यात्राओं के जरिए भी आपको लाभ होगा। कारोबार का विस्तार इस राशि के कारोबारी कर सकते हैं।
4/5Image Source : India Tv
मकर राशि- विदेशों से जुड़ा कारोबार फलेगा-फुलेगा। आप अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सही जगह पर कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। साथ ही आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सूर्य के नीच राशि से निकलने के बाद आपको धन कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। साथ ही कुछ लोगों को विदेशों में जाकर नौकरी करने का मौका भी मिलेगा।
5/5Image Source : Unsplash
इन राशियों को सूर्य के शुभ फलों को सनिश्चित करने के लिए सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए और सूर्य मंत्रों का जप करना चाहिए। साथ ही सूर्य से संबंधित वस्तुओं जैसे- गेहूं, गुड़ आदि का दान करना भी शुभ रहेगा।