Surya Gochar 2026: 13 फरवरी से 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, शुरू होगा 'स्वर्णिम काल'
Surya Gochar 2026: 13 फरवरी से 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, शुरू होगा 'स्वर्णिम काल'
Surya Gochar: 13 फरवरी को सूर्य देव शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष अनुसार इस राशि में सूर्य का गोचर 4 राशियों के लिए शानदार रहेगा। इन राशियों का इस दिन से 'स्वर्णिम काल' शुरू हो जाएगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
Published : Feb 06, 2026 02:05 pm IST, Updated : Feb 06, 2026 02:09 pm IST
1/5Image Source : canva
Surya Gochar: 13 फरवरी को सूर्य देव शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष अनुसार इस राशि में सूर्य का गोचर 4 राशियों के लिए शानदार रहेगा। इन राशियों का इस दिन से 'स्वर्णिम काल' शुरू हो जाएगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
2/5Image Source : india tv
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य बदलने वाला साबित होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अटके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से मिलने शुरू होंगे। अचानक से धन लाभ होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।
3/5Image Source : india tv
वृषभ राशि के जातकों को पदोन्नति मिलने के प्रबल योग हैं। अगर आप सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा। निवेश के लिए समय बढ़िया रहने वाला है।
4/5Image Source : india tv
मिथुन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्राओं से धन लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कहीं ऐसी जगह निवेश करेंगे जिससे भविष्य में अच्छा धन प्राप्त होगा। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। इस अवधि में बिजनेस खूब चमकेगा। पार्टनरशिप के कार्यों में सफलता मिलेगी।
5/5Image Source : india tv
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर किसी राजयोग से कम साबित नहीं होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आपको सफलता की ऊंचाई पर ले जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके करियर की दृष्टि से लाभकारी रहेगी।