Published : Aug 02, 2026 08:01 pm IST, Updated : Aug 02, 2026 08:01 pm IST
1/4Image Source : INDIA TV
5 अगस्त 2026 को बुध कर्क राशि में आएंगे, जहां पहले सूर्य और गुरु विराजमान हैं। ऐसे में ये तीनों ग्रह मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषों के अनुसार, त्रिग्रही योग इन 3 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। इन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा साथ ही कारोबार में भी मुनाफा होगा। तो यहां जानिए उन लकी राशियों के बारे में।
2/4Image Source : INDIA TV
वृषभ राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग फायदेमंद रहेगा। व्यापार में जबरदस्त फायदा मिलेगा। अटके हुए सारे कार्य बिना बाधा के शीघ्र पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार में खुशहाली और सकारात्मकता का माहौल रहेगा।
3/4Image Source : INDIA TV
त्रिग्रही योग सिंह राशि वालों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारियों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलेगा। निवेश के लिए भी यह अति उत्तम और लाभ वाला रहेगा।
4/4Image Source : INDIA TV
वृश्चिक राशि के जातकों को त्रिग्रही योग आर्थिक लाभ दिलाएगा। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अचानक से धन का लाभ मिल सकता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने का प्रबल योग है।