Vaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा के दिन 4 चीजों का दान करने से देवी-देवता होंगे प्रसन्न, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Vaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा के दिन 4 चीजों का दान करने से देवी-देवता होंगे प्रसन्न, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Vaishakh Purnima Daan: वैशाख पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करने से आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं वस्तुओं के बारे में जानकारी देंगे।
Published : Apr 30, 2026 08:41 pm IST, Updated : Apr 30, 2026 08:41 pm IST
1/5Image Source : Freepik
वैशाख पूर्णिमा के दिन देवी-देवताओं की पूजा के साथ ही दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। 1 मई 2026 को वैशाख पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इन चीजों का दान करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद आपको मिलता है और घर में सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
2/5Image Source : Freepik
जल से भरे घड़े का दान- वैशाख महीने में गर्मी चरम पर होती है। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा के दिन जल से भरे घड़े का दान करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। घड़े का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और साथ ही कुंडली के दोषों से भी आपको मुक्ति मिलती है।
3/5Image Source : Freepik
मौसमी फलों का दान- वैशाख पूर्णिमा के दिन फलों का दान करना भी बेहद शुभ होता है। इस दिन आप खरबूजा, आम अन्य रसीले फलों के साथ ही सत्तू का दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती।
4/5Image Source : Freepik
तिल और शक्कर का दान- वैशाख पूर्णिमा के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए काले तिल और शक्कर का दान करना भी बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से पितृ तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही घर में भी सुख-समृद्धि आती है।
5/5Image Source : Freepik
छाता और जूते-चप्पल का दान- वैशाख पूर्णिमा के दिन छाता और जूते-चप्पल का दान करने से शनि देव की कृपा आपको प्राप्त होती है। इन चीजों का दान करने से आपके जीवन के कष्ट भी दूर होते हैं।