Published : May 29, 2026 11:51 am IST, Updated : May 29, 2026 11:51 am IST
1/5Image Source : Magnific
शनिवार के दिन को शनि कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा के साथ ही कुछ वास्तु उपाय करके भी आप जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आज ऐसे ही वास्तु उपायों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
2/5Image Source : Magnific
शनिवार की शाम को अगर आप गाय के उपले के साथ कपूर रख कर इसे जलाते हैं और फिर घर के हर कोने में इसका धुआं फैलाते हैं तो घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है। इस उपाय को 7 शनिवार तक करने से जीवन में आ रही हर परेशानी दूर हो सकती है।
3/5Image Source : Magnific
शनिवार को सूर्यास्त के बाद घर की पश्चिमी दिशा में आपको सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और शनि देव का स्मरण करते हुए अपनी गलतियों के लिए माफी मांगनी चाहिए। वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा में जला दीपक आपके जीवन से शनि और राहु-केतु के बुरे प्रभावों को दूर करता है।
4/5Image Source : Magnific
शनिवार के दिन पानी में नमक मिलाकर पूरे घर में आपको पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है और घर के लोगों के बीच संतुलन बनता है। साथ ही यह उपाय आपको करियर के क्षेत्र में भी प्रगति दिलाता है और बुरे ग्रहों का प्रभाव भी दूर होता है।
5/5Image Source : Magnific
शनिवार के दिन अगर आप अपने घर की दहलीज पर खड़े होकर जरूरतमंदों को दान देते हैं या पशु-पक्षियों को भोजन करवाते हैं तो शनि देव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। वास्तु के अनुसार यह उपाय करने से आपका जीवन सुखमय हो सकता है।