Published : Jun 12, 2026 10:23 pm IST, Updated : Jun 12, 2026 10:23 pm IST
1/4Image Source : Magnific
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी कुछ जरूरी चीजों को गलत स्थान या दिशा में रखना धन हानि का कारण बन सकता है। ये चीजें गलत दिशा में रखी हों तो घर का वातावरण भी खराब हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपके घर में भी ये चीजें गलत दिशा में हैं तो आज ही उन्हें सही स्थान पर रखें।
2/4Image Source : Magnific
वास्तु के अनुसार रसोई घर में रखा चूल्हा कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा या दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। इन दिशाओं में रखा चूल्हा आर्थिक हानि और पारिवारिक जीवन में कलह का कारण बन सकता है। साथ ही घर के लोगों की सेहत पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। चूल्हा रखने की सबसे सही दिशा आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा होती है।
3/4Image Source : Magnific
वास्तु के अनुसार घर में तिजोरी कभी भी गलत दिशा में नहीं रखनी चाहिए नहीं तो धन हानि हो सकती है तिजोरी रखने की सबसे सही दिशा दक्षिण-पश्चिम होती है ताकि उसका मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में खुले जहां से धन का आगमन होता है। अन्य दिशाओं में तिजोरी रखने से धन हानि हो सकती है।
4/4Image Source : Magnific
झाड़ू को भी हमेशा घर में सही दिशा में रखना चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा में झाड़ू रखना बहुत गलत माना जाता है। इसके कारण देवी लक्ष्मी नाखुश हो सकती है और धन हानि हो सकती है। झाड़ू रखने की सबसे सही दिशा दक्षिण-पश्चिम होती है।